HPBOSE 10th 12th Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 के बोर्ड नतीजे जल्द ही जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह ( संभावित 10 मई) तक जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। जो स्टूडेंट्स इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 81,411 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93,564 छात्रों ने भाग लिया था। दोनों कक्षाओं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।
HPBOSE 10th 12th Result 2026: पिछले साल रिजल्ट कब आया था?
पिछले वर्ष की बात करें तो, साल 2025 में HPBOSE ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था। जबकि कक्षा 10वीं का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था। पिछले साल भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए थे। इस बार भी 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट अलग - अलग डेट पर जारी किया जा सकता है।
HPBOSE 10th, 12th Result 2026: हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में लगभग 81,411 छात्र और 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 93,564 छात्र - छात्राएं शामिल हैं। रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:| इवेंट्स | डिटेल्स |
| परीक्षा का नाम | हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 |
| संचालन निकाय | हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| परिणाम का नाम | एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम 2026 |
| संभावित परिणाम तिथि | मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक (संभवतः 10 मई से पहले) |
| आधिकारिक वेबसाइट | hpbose.org |
| आवश्यक प्रमाण पत्र | रोल नंबर |
| परिणाम मोड | ऑनलाइन |
| परिणाम की स्थिति | घोषित किए जाने हेतु |
| विवरण उल्लिखित | अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण होने की स्थिति, विषयवार स्कोर |
HPBOSE 10th, 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
स्टूडेंट्स नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।
-
’HPBOSE 10th Result 2026′ या ’12th Result 2026′ का लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन पेज ओपन होगा, अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई दर्ज करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख देगी।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि 10वीं, 12वीं की मार्कशीट प्रोविजनल है। ओरिजनल मार्कशीट उन्हें रिजल्ट जारी होने के कुछ सप्ताह बाद स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation