UPSSSC PET Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड PET एग्जा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड पीईटी एग्जाम में शामिल हुए थे। इस भर्ती अभियान के जरिए फॉरेस्ट गार्ड के कुल 693 पद, वाइल्ड लाइफ गार्ड के कुल 16 पद और एनफोर्समेंट कांस्टेबल के कुल 477 पदों को भरा जाना है।एनफोर्समेंट कॉन्स्टेबल के लिए कुल 3165 और फॉरेस्ट गार्ड व वाइल्ड लाइफ गार्ड के लिए कुल 2993 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
वे उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी की ओर से एग्जाम का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
UPSSSC PET Result 2026: रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड और एनफोर्समेंट कांस्टेबल का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस पीडीएफ में संबंधित पोस्ट के लिए सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए कैंडिडेट्स को Ctrl + F प्रेस करना होगा।
UPSSSC PET Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यूपीएसएसएससी ने एनफोर्समेंट कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3 अब UPSSSC Forest Guard/Wildlife Guard PET and Enforcement Constable PET Result 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 5 पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 इसमें Ctrl + F से अपना रोल नंबर ढूंढे।
स्टेप 7 भविष्य संदर्भ के लिए पीडीएफ सेव कर लें।
UPSSSC Forest Guard/Wildlife Guard PET and Enforcement Constable PET Result 2026