AIBE XXI 2026: @allindiabarexamination.com पर करेक्शन विंडो 3 मई तक खुली, जानें फॉर्म में कैसे करें बदलाव

Last Updated: May 1, 2026, 16:33 IST

AIBE 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करने की प्रक्रिया BCI ने ऑफिशियल पोर्टल allindiabarexamination.com पर शुरू कर दी गई है। करेक्शन विंडो की लास्ट डेट, AIBE रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव करने के स्टेप्स से जुड़ी सभी डिटेल्स यहां से पाएं।

AIBE XXI 2026: @allindiabarexamination.com पर करेक्शन विंडो 3 मई तक खुली, जानें फॉर्म में कैसे करें बदलाव
AIBE XXI 2026: @allindiabarexamination.com पर करेक्शन विंडो 3 मई तक खुली, जानें फॉर्म में कैसे करें बदलाव

AIBE XXI 2026 Registration: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी और एक बड़ी राहत दी है। BCI ने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन भी छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे इस अवसर का उपयोग कर सकते हैं। 

यदि आपसे एप्लिकेशन फॉर्म भरते समय में कोई गलती हो गई है, तो अब आप उसे सुधार सकते हैं। BCI ने ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर 'करेक्शन विंडो' के लिंक को शुरू कर दिया है। छात्रों को बदलाव करने के लिए अपने रजिस्टर्ड पहचान पत्रों का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने के बाद ही छात्र मुख्य डिटेल्स को बदल सकते हैं। 

AIBE XXI 2026 की करेक्शन विंडो से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

AIBE XXI 2026 के एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो को काफी कम समय के लिए खोला गया है। छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, छात्र इससे जुड़ी सभी डेट्स और टाइम को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 

डेट

करेक्शन विंडो खुलने की डेट

30 अप्रैल 2026

करेक्शन करने की लास्ट डेट 

03 मई 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

22 मई 2026

AIBE XXI एग्जाम डेट

07 जून 2026

AIBE XXI 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

Editable vs Non Editable Fields: क्या सुधार सकते हैं और क्या नहीं? 

BCI ने स्पष्ट किया है कि छात्र सभी जानकारियों में बदलाव नहीं कर सकते। इसलिए लॉगिन करने से पहले सभी छात्र एक बार यहां दी गई दोनों लिस्ट को आराम से और पूरा देखें। 

Editable Information: आप इनमें सुधार कर सकते हैं। 

  • छात्र का नाम: यदि स्पेलिंग में गलती है।
  • एंरोलमेंट नंबर: यदि गलत फिल हो गई है।
  • एग्जाम शहर: अपनी पसंद के एग्जाम सेंटर का क्रम बदल सकते हैं।
  • जन्म तिथि: इसमें सुधार संभव है।

Non-Editable Information: इनमें सुधार नहीं किया जा सकता है। 

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थायी और वर्तमान पता
  • अपलोड किए गए दस्तावेज 

AIBE XXI रजिस्ट्रेशन में सुधार कैसे करें? 

अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:

  1. ऑफिशियल पोर्टल allindiabarexamination.com पर जाएं।
  2. अपनी रजिस्ट्रेशन आइडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  3. डैशबोर्ड पर "Correction in Application Form" लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल पर एक OTP आएगा, उसे फिल करें।
  5. जो जानकारी सुधारनी है उसे अपडेट करें और ध्यान से जांच लें।
  6. सुधार के बाद फॉर्म को 'Final Submit' करें और संशोधित आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम की तैयारी और एडमिट कार्ड

AIBE XXI के एग्जाम 7 जून 2026 को ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में आयोजित किया गया है, जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन सही पाया जाएगा, वे 22 मई 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यहां भी पढ़े: Maharashtra Board 12th Result 2026 Date: महाराष्ट्र HSC का रिजल्ट 2 मई को 1 बजे होगा जारी, mahahsscboard.in पर रोल नंबर से देखें Result

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 16:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News