ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग और नजरों के बीच तालमेल बिठाने के लिए एक अच्छी प्रैक्टिस माना जाता है। हम हर बार आपके लिए अलग-अलग तस्वीरें लेकर आते रहते हैं। इस बार हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत सारे टमाटर दिए गए हैं।
खास बात यह है कि इन टमाटरों के बीच एक सेब भी छिपा हुआ है, लेकिन कई लोग इस सेब को ढूंढने में फेल हो गए हैं। जिन लोगों ने सेब को ढूंढा है, उन्होंने बहुत अधिक समय लिया है। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 5 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
इस तस्वीर में सिर्फ एक ही चीज बार-बार देखने को मिल रही है और वह टमाटर है। टमाटरों को एक क्रम में सेट किया गया है, जिससे उनकी एक श्रृंखला बन गई है। चूंकि, टमाटर और सेब का रंग एक जैसा है, इस वजह से कई लोग टमाटरों के बीच सेब को ढूंढने में फेल हो रहे हैं। हालांकि, यदि आप थोड़ा और ध्यान से देखेंगे, तो आसानी से सेब को ढूंढ सकेंगे।
परिवार के साथ साझा कर सकते हैं पिक्चर
आप इस पिक्चर को अपने परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। क्योंकि, तस्वीर में बहुत ही सफाई से सेब को छिपाया गया है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को जल्दी से सेब दिखाई नहीं देगा। आप परिवार या दोस्तों को अपने हिसाब से एक निश्चित समय दे सकते हैं, जिसमें उन्हें सेब ढूंढकर बताना होगा।
क्या आपने अब सेब ढूंढ लिया है
हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब सेब ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी सेब नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड से अतिरिक्त नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा है सेब
अब हम आपको सेब की सही लोकेशन के बारे में बता देते हैं। दरअसल, सेब को सबसे बाएं तरफ टमाटर के ऊपर ही देखा जा सकता है। यह आकार में बहुत छोटा है, जिस वजह से यह जल्दी नजर में नहीं आ रहा है, लेकिन आपकी सुविधा के लिए हमने इसे पीले रंग के घेरे में रखा है।