SSC JHT Exam 2026: एसएसी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 8 सितंबर को, यहां देखें पूरी डिटेल
SSC JHT Exam 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 8 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। हिंदी ट्रांसलेशन एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवार लेख में परीक्षा से संंबंधित ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JHT Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ssc.gov.in पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), जूनियर ट्रांसलेटर (JT) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 8 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग कुल 303 रिक्त पदों को भरना चाहता है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 या 4 दिन पहले जारी किया जाएगी। हिंदी ट्रांसलेशन एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
SSC JHT Exam 2026 ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड लिंक
एसएससी कंबाइड हिंदी ट्रांसलेेशन की परीक्षा संबंधित नोटिस डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। हिंदी ट्रांसलेशन पदों के सलेक्शन में पेपर-1 सीबीटी, पेपर-2 सब्जेक्टिव और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
| एसएससी कंबाइड हिंदी ट्रांसलेेशन एग्जाम नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक |
SSC JHT Exam Pattern 2026
एसएससी कंबाइड हिंदी ट्रांसलेेशन की परीक्षा 2 पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहला पेपर कंप्यूटर आधारित होता है। इसमें इंग्लिश के 100 प्रश्न और हिंदी के 100 प्रश्न आते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, जिसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होती है। इसके लिए कुल 2 घंटे मिलते हैं।
दूसरा पेपर सब्जेक्टिव होता है। यह पेपर पेन और पेपर पर आयोजित किया जाता है। पेपर 3 सेक्शन में विभाजित होता है। पहले सेक्शन में ट्रांसलेशन (इंग्लिश से हिंदी और हिंदी से इंग्लिश) और दूसरे सेक्शन में लेखन (एक इंग्लिश और एक हिंदी) किया जाता है। पेपर कुल 200 अंकों का होता है, जिसके लिए 2 घंटे मिलते हैं।
SSC JHT Admit Card 2026 कब आएगा?
एसएससी हिंदी ट्रांसलेसर एग्जाम का एडमिट परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले आने की उम्मीद है और इसकी परीक्षा 8 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। हिंदी ट्रांसलेशन एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्यस यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता टेक्निल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्यस पहले से तैयार रखें।
SSC JHT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी कंबाइड हिंदी ट्रांसलेेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और लेटेस्ट नोटिस देखें।
-
SSC JHT Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.