Army Agniveer Bharti 2026: इंडियन आर्मी ने बढ़ाई अग्निवीर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि, अभी करें Apply

Last Updated: Mar 31, 2026, 12:45 IST

Army Agniveer Bharti 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। अब उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन भर कर जमा कर दें।

Army Agniveer Bharti 2026
Army Agniveer Bharti 2026

Army Agniveer Bharti 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न पदों पर कुल 25,000 रिक्तियों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और पहले इसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। हालांकि, अब इंडियन आर्मी ने आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में हर महीने 30,000 रुपये का निर्धारित वेतन मिलेगा, जो चौथे साल तक बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा। हालांकि, सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा अग्निवीर कॉर्पस फंड में जमा किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 21,000 रुपये से 28,000 रुपये तक इन-हैंड सैलरी प्राप्त होगी।

यह भर्ती अभियान कई पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस शामिल हैं। चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है—कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), भर्ती रैली और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। इन पदों पर चयनित होने क लिए उम्मीदवारों को सभी चरणों में पास होना अनिवार्य होगा।

यहां क्लिक करें:- Army Agniveer Apply Online Link

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 के लिए Eligibility criteria क्या है?

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अग्निवीर भर्ती 2026 की योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानदंड (Points Wise) यहां देख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय है

  • न्यूनतम योग्यता: 8वीं पास

  • अधिकतम योग्यता: ग्रेजुएशन

आयु सीमा (1 साल की छूट के साथ):

  • GD, Technical, Clerk/Storekeeper, Tradesman: 17½ से 22 वर्ष
    (जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच)

  • Soldier Technical (NA/NA Vet): 17½ से 23 वर्ष

  • Sepoy Pharma: 19 से 25 वर्ष

शारीरिक मानदंड:

  • न्यूनतम लंबाई: 170 सेमी

  • छाती: 77 सेमी (बिना फुलाए)

  • छाती का फैलाव: 5 सेमी

Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें, इसके बारे में आसान स्टेप्स नीचे देख सकते हैं।

  1.  आप आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

  2. फिर अपनी पर्सनल डिटेल भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और पसंदीदा पोस्ट चुनें।

  3. अब जरूरी दस्तावेज अपलोड करें ।

  4. 250 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

  5. फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले सबमिट कर दें।

  6. आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

  7. अंत में फॉर्म डाउनलोड कर सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 12:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News