HSSC Group C Notification 2026: ग्रुप-सी की 3112 के रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन करें

Feb 3, 2026, 14:48 IST

HSSC Group C Notification 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C (स्टेनो) पदों के लिए CET Phase-II भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 3112 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल पीडीएफ देख सकते हैं। 

HSSC Group C Notification 2026 OUT
HSSC Group C Notification 2026 OUT

HSSC Group C Notification 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आधिकारिक तौर पर हरियाणा HSSC ग्रुप C भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप C के कई पदों के लिए CET फेज-II के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। HSSC भर्ती अभियान के तहत, हरियाणा सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट, बोर्ड और कॉर्पोरेशन में कुल 3,112 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, और किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 

HSSC ने CET Group-C क्वालीफाई उम्मीदवारों के लिए, CET फेज-II के तहत हरियाणा HSSC ग्रुप C भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। HSSC भर्ती के माध्यम से, हरियाणा में ग्रुप सी पदों पर कुल 3112 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये भर्तियां राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में की जाएंगी। 

HSSC CET फेज-II की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी तारीख 15 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे) तक है। उम्मीदवार चयन प्रक्रिया और पदों की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC Group C Mains Notification 2026- हाइलाइट्स

योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन करने की तिथि से लेकर ऑफिशियल वेबसाइट आदि प्राप्त कर सकते हैं।  

भर्ती प्राधिकरण 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) 

HSSC विज्ञापन संख्या 

03/2026

नोटिफिकेशन 

जारी 

पद का नाम

ग्रुप-सी (स्टेनो) 

पदों की संख्या

3112

आवेदन करने की तिथि

02 फरवरी, 2026 

आवेदन करने की अंतिम तिथि

15 फरवरी, 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट

www.hssc.gov.in

Haryana HSSC Group C Recruitment 2026 Eligibility Criteria

हरियाणा HSSC ग्रुप C भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। अयोग्य उम्मीदवारों की भर्ती किसी भी चरण में रद्द की जा सकती है।  

शैक्षणिक योग्यता- शैक्षणिक योग्ताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों को देखने की सलाह दी जाती है।  

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

फॉरेस्ट

उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स स्ट्रीम से पास की हो, बशर्ते मैट्रिक स्तरपर उनके पास विज्ञान विषय रहा हो। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।

ड्राफ्ट्समैन (सिविल)

मैट्रिक के साथ सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल या सिविल ड्राफ्ट्समैन शिप में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।  

इलेक्ट्रॉनिक्स 

उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा अथवा इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

मकैनिक 

उम्मीदवार मैट्रिक पास हो और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट के साथ 2 साल का अनुभव रखता हो।

फिटर 

उम्मीदवार ने 10वीं के साथ फिटर ट्रेड में ITI किया हो या मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल)

मैट्रिक के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या 2 साल का इलेक्ट्रिक ड्राफ्ट्समैन सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल)

मैट्रिक के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या 2 साल का मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आर्कियोलॉजिकल पद  

संबंधित इतिहास/आर्कियोलॉजिकल विषय में द्वितीय श्रेणी की मास्टर डिग्री के साथ आर्कियोलॉजिकल में पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।

मोटर व्हीकल इंसपेक्टर  

मैट्रिक के साथ ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल में 3 साल का डिप्लोमा, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और 1 साल का अनुभव होना आवश्यक है। 

असिस्टेंट (ड्राफ्ट्समैन) 

सिविल ड्राफ्ट्समैन सर्टिफिकेट या सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा के साथ  AutoCAD की जानकारी भी होनी चाहिए।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु - 18 वर्ष 

  • अधिकतम आयु - 42 वर्ष 

हरियाणा सरकार के मानकों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 

हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदकों को अपना फॉर्म सबमिट करने से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, अपनी पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स सही-सही भरनी होगी, सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और पदों की प्राथमिकता का चयन करना होगा। चूंकि फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी तरह के बदलाव या सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर जाएं और HSSC Group C Recruitment 2026 - Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बेसिक जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।

  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें 

  • ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी पर्सनल, एजुकेशन और CET से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

  • निर्धारित प्रारूप के अनुसार, अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों को दोबारा अच्छे से चेक कर लें।

  • सभी जानकारी सही होने पर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  • भविष्य में जरूरत के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

HSSC Group C Recruitment Application Fees 2026 क्या है?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप C के विभिन्न पदों (CET Phase-II) के लिए भर्ती अधिसूचना (Advt. No. 02/2026) जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए किसी भी उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News