NTA JEE Mains Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल, 4 फरवरी, 2026 को JEE मेन 2026 सेशन 1 की आंसर-की, JEE मेन्स 2026 रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जारी करेगी। JEE मेन सेशन 1 के एग्जाम में शामिल हुए छात्र रिस्पॉन्स शीट और लास्ट आंसर-की ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों की 'Response Sheet' और ऑफिशियल प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
JEE Main 2026 की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। NTA छात्रों को JEE Main सेशन 1 की लास्ट आंसर-की को चुनौती देने का अवसर भी प्रदान करेगा। JEE Main सेशन 1 की लास्ट आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल कराने की लास्ट डेट 5 फरवरी, 2026 है।
JEE (Main) 2026 | Session 1
— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 31, 2026
📢 JEE (Main) 2026 – Session 1 Update
📝 Provisional Answer Key & Response Sheet
🗓️ Answer Challenge Window: 04–05 February 2026
📊 Final Result Declaration: By 12 February 2026
🔗 https://t.co/BVhxuC0BBE
📧 jeemain@nta.ac.in | ☎️ 011-40759000… pic.twitter.com/snMiIqUs6v
JEE Mains 2026 Answer Key: मुख्य जानकारी
इस साल सेशन 1 के एग्जाम में रिकॉर्ड 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। लास्ट आंसर-की जारी होने के बाद, छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए केवल 48 घंटे का समय मिलेगा।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट |
| प्रोविजनल आंसर-की | 4 फरवरी, 2026 |
| चैलेंज विंडो | 4 से 5 फरवरी, 2026 |
| चैलेंज फीस | ₹200 (नॉन-रिफंडेबल) |
| फाइनल रिजल्ट | 12 फरवरी, 2026 तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
JEE Main 2026 सत्र 1 की अनंतिम उत्तर कुंजी और उत्तर पुस्तिकाएं आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगी। छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाएं और लास्ट आसंर-की देखने के लिए यहां एक सीधा लिंक भी दिया जाएगा।
JEE मेन 2026 सेशन 1 की लास्ट आंसर-की कहां देखें
JEE मेन 2026 सेशन 1 की लास्ट आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। लास्ट आंसर-की देखने का लिंक निम्नलिखित वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को कैसे डाउनलोड करें?
NTA द्वारा लिंक एक्टिव होते ही आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in खोलें।
- होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Answer Key/Response Sheet" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (या पासवर्ड) फिल करें।
- लॉगिन के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।
मार्किंग स्कीम: कैसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर
आंसर-की की मदद से अपने संभावित स्कोर को जानने के लिए नीचे दिए गए फार्मूले का इस्तेमाल करें:
- सही उत्तर के लिए: +4 अंक
- गलत उत्तर के लिए: -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
- बिना हल किए प्रश्न: 0 अंक
आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?
अगर आपको लगता है कि NTA द्वारा दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो आप उस क्वेश्चन पर ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद 'Challenge Answer Key' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उस 'Question ID' को चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
- अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज (जैसे NCERT का संदर्भ) अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न ₹200 की फीस जमा करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation