Current Affairs One-Liners 03 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में बजट 2026-27, भारत-अमेरिका ट्रेड डील आदि से संबंधित विषय शामिल हैं।
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 परसेंट से घटाकर कितना कर दिया गया है- 18 परसेंट
- बजट 2026-27 में शिक्षा मंत्रालय के लिए कुल आवंटन कितने करोड़ रुपये किया गया है- ₹1,39,289.48 करोड़
- केंद्रीय बजट 2026-27 में स्वास्थ्य मंत्रालय को कितने करोड़ का आवंटन मिला- ₹1.06 लाख
- भारतीय वायु सेना सिंगापुर एयरशो 2026 में कौन से हेलीकॉप्टर का प्रदर्शन करेगी- एएलएच ‘ध्रुव’
- एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को हाल ही में भारतीय वायु सेना की किस कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है- पूर्वी वायु कमान
- एशियन राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है- नई दिल्ली
- हाल ही में 'माई भारत बजट क्वेस्ट 2026' नामक राष्ट्रव्यापी युवा-केंद्रित पहल किसने लॉन्च किया- केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया
- वैश्विक स्तर पर प्रशंसित आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने किस श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है- बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेटिव और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग
- संयुक्त अरब अमीरात ने सूडान में इमरजेंसी मानवीय प्रयासों में मदद करने के लिए किसके साथ समझौता किया है- संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 'परीक्षा पे चर्चा' का स्पेशल एपिसोड देखने का आग्रह किया, यह किस दिन आयोजित किया जा रहा है- 06 फरवरी
-
राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान आम जनता के लिए कब तक खुला रहेगा- 31 मार्च 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation