ECGC PO Result 2026 OUT: ईसीजीसी पीओ परिणाम ecgc.in घोषित, PDF डानलोड करें

Feb 3, 2026, 18:47 IST

ECGC PO Result 2026 OUT: ईसीजीसी पीओ 2026 की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार सीधे लिंक का उपयोग करके अपना परिणाम पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। अब चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ECGC PO Result 2026 OUT
ECGC PO Result 2026 OUT

ECGC PO Result 2026 OUT: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (ECGC) की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानि 3 फरवरी 2026 को ईसीजीसी पीओ ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी योग्यता स्थिति देख सकते हैं। पीओ ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी, 2026 को किया गया था। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में इस लेख में उपलब्ध कराई गई है। प्रथम चरण उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ECGC PO Result 2026 PDF: परिणाम घोषित 

ईसीजीसी पीओ 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.ecgc.in/ पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम की जांच कर सकते हैं।  ईसीजीसी पीओ पद के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाती है, जिसमें पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू है। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। 

ECGC PO Result 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

ईसीजीसी पीओ परीक्षा 2026 का आयोजन 11 फरवरी को किया गया था। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे टेबल में परिणाम संबंधित विवरण देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (ECGC)

पद का नाम 

प्रोवेशनरी ऑफिसर (PO)

पदों की संख्या 

30 

परिणाम की स्थिति

घोषित

परिणाम जारी होने की तिथि 

3 फरवरी, 2026

चयन प्रक्रिया 

ऑनलाइन एग्जाम

इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.ecgc.in/

ECGC PO Result 2026 PDF Download: पीडीएफ डाउनलोड करें

ECGC PO 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। चरण 1 का ECGC PO 2026 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में प्रकाशित किया गया है, जिसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है। 

ईसीजीसी पीओ परिणाम 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक   

यहां क्लिक करें

ECGC PO Result 2026: ऑनलाइन परिणाम कैसे चेक करें?

ECGC PO 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले ECGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. परिणाम लिंक खोजें: होमपेज पर "करियर" या "परिणाम" सेक्शन में "ECGC PO Result 2026" लिंक को खोजें।

  3. लॉगिन विवरण दर्ज करें: परिणाम लिंक पर क्लिक करने के बाद, अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि/पासवर्ड (Date of Birth/Password) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल भरें।

  4. परिणाम सबमिट करें और देखें: विवरण दर्ज करने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। आपका ECGC PO 2026 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. डाउनलोड करें और प्रिंट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

ECGC PO Result 2026: ईसीजीसी पीओ परिणाम जारी होने के बाद क्या है?

ईसीजीसी पीओ परिणाम 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अब अंतिम राउंड यानि ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि, स्थान और आमंत्रण पत्र ईसीजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट और उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के जरिए हासिल कर सकते हैं। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News