CUET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करने की प्रक्रिया कल होगी बंद, जानें कैटेगरी वाइज Fees

Akshara Verma
Feb 3, 2026, 17:07 IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 4 फरवरी 2026 को बंद होने जा रही है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर जल्द रजिस्टर करें।

CUET UG 2026 Registration Last Date
CUET UG 2026 Registration Last Date

CUET UG 2026 Registration: देश की टॉप यूनिवर्सिटीज जैसे DU, BHU, JNU में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट्स जारी की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 4 फरवरी 2026 को बंद होने जा रही है।

छात्र CUET UG रजिस्ट्रेशन 2026 की प्रक्रिया कल रात 11:50 बजे तक बंद कर दी जाएगी। यदि किसी भी छात्र ने अभी तक फॉर्म फिल नहीं किया है, तो वह जल्द ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म को फिल कर दें। आखिरी समय में वेबसाइट पर काफी ज्यादा भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन होने की समस्या छात्रों को देखनी पड़ सकती है।

CUET UG 2026: CUET UG रजिस्ट्रेशन की इंपोर्टेंट जानकारी 

NTA ने छात्रों की मांग को देखते हुए हाल ही में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया है। छात्र रजिस्ट्रेशन और फॉर्म में सुधार करने का पूरा शेड्यूल यहां से जानें। 

इवेंट इंपोर्टेंट डेट्स और टाइम 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  4 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
फीस भुगतान की लास्ट डेट 7 फरवरी, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो 9 फरवरी से 11 फरवरी, 2026 तक
एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स  11 मई से 31 मई, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in

CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सभी छात्र CUET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं और 'New Registration' पर क्लिक करें।
  2. अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी फिल करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
  3. फिर, लॉगिन करने के बाद अपनी सभी जानकारी और यूनिवर्सिटी/कोर्स का चुनाव करें।
  4. अपनी फोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट को स्कैन करके अपलोड करें।
  5. फिर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद 'Confirmation Page' डाउनलोड करना न भूलें।

एग्जाम की अवधि

छात्र एग्जाम की अवधि जानने के लिए यहां देखें।

  1. स्लॉट 1 - सुबह 9 बजे से 11 बजे तक।
  2. दूसरा स्लॉट - दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
  3. तीसरा स्लॉट - शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक।

रजिस्ट्रेशन फीस 

छात्र फॉर्म फिल करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस को सब्जेक्ट्स और कैटेगरी के अनुसार जमा करनी होगी। कैटेगरी वाइज फीस जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कैटेगरी 3 सब्जेक्ट तक के लिए  अतिरिक्त सब्जेक्ट 
General (UR) ₹1,000 ₹400
OBC-NCL / EWS ₹900 ₹375
SC / ST / PwBD / Third Gender ₹800 ₹350
भारत के बाहर केंद्र ₹4,500 ₹1,800

फॉर्म में गलती को कैसे करें ठीक? 

यदि छात्रों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, तो NTA ने इसके लिए 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक करेक्शन विंडो यानी छात्रों को गलती का सुधार करने के लिए एक नया मौका दिया है। छात्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस नहीं बदल पाएंगे, इसलिए इन जानकारियों को बहुत ध्यान से भरें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News