Bihar Police ASI Bharti 2026: बिहार ASI के 462 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

Feb 3, 2026, 13:56 IST

Bihar Police ASI Bharti 2026: बिहार पुलिस ASI भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 462 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लिए 4 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

Bihar Police ASI Bharti 2026 Notification Out
Bihar Police ASI Bharti 2026 Notification Out

Bihar Police ASI Bharti 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 462 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू की जाएगी। आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर विजिट कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। 

Bihar Police ASI Official Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती के 462 रिक्त पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 फरवरी को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी, 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ

पीडीएफ

Bihar Police ASI Operator Bharti 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए महत्वपूर्ण विवरण अवश्य देखने चाहिए।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) 

पद का नाम

बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर)

विज्ञापन संख्या 

04/2026

रजिस्ट्रेशन तिथि 

4 फरवरी से 4 मार्च, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता 

आयु सीमा 

21 से 37 वर्ष

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpssc.bihar.gov.in

Check: India Post GDS Salary 2026: ग्रामीण डाक सेवक 1 महीने की सैलरी

Bihar Police ASI Operator Bharti 2026: श्रेणी वार पद 

बिहार पुलिस रेडियो के अंतर्गत सहायक सब-इंस्पेक्टर ऑपरेटर भर्ती 2026 के कुल 462 रिक्त पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे टेबल में श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या दी है।

वर्ग

कुल पदों की संख्या

महिलाओं के लिए 35% आरक्षित पदों की संख्या 

जनरल

185

65

ईडब्ल्यूएस

46

16

अनुसूचित जाति

74

26

अनुसूचित जनजाति

05

02

ईबीसी

83 

29

बीसी

55

19

बीसी महिलाएं

14 

00 

कुल पदों की संख्या

462

157

नोट : स्वतंत्रता सेनानियों के पोता, पोती, नाती, नातिन के लिए आरक्षित पद 2% और पदों की संख्या 9 है। वहीं दूसरी ओर ट्रांसजेंडर के लिए पदों की संख्या 1 दी गई है। 

बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET) और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न शामिल होगें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News