UPTAC काउंसलिंग राउंड 3 का रिजल्ट जारी, सीट मिलने के बाद आगे क्या करें? देखें पूरा अपडेट

Last Updated: Jul 31, 2026, 11:40 IST

UPTAC Round 3 Allotment 2026 जारी: यूपीटीएसी काउंसलिंग 2026 के तीसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज 31 जुलाई 2026 को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in के साथ-साथ नीचे दिए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

UPTAC 2026 Round 3 Seat Allotment Result Out
UPTAC 2026 Round 3 Seat Allotment Result Out

UPTAC Counselling 2026: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) द्वारा उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (UPTAC 2026) के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आज 31 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है।

काउंसलिंग के तीसरे राउंड में जिन छात्रों ने B.Tech, B.Des तथा Integrated M.Tech जैसे तकनीकी सिलेब्स के लिए भाग लिया था, वे अब UPTAC के ऑफिशियल समर्थ पोर्टल uptac.samarth.edu.in पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTAC 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स 

UPTAC 2026 Round 3 Seat Allotment में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट और काउंसलिंग से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स

संस्था

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ

काउंसलिंग पोर्टल

uptac.samarth.edu.in

राउंड 3 अलॉटमेंट डेट 

31 जुलाई 2026 (आज जारी)

सीट एक्सेप्टेंस फीस

सामान्य - OBC: 20,000 , SC - ST: 12,000

राउंड 3 रिस्पॉन्स (Freeze / Float)

1 अगस्त 2026 तक

राउंड 4 सीट अलॉटमेंट (Auto-Freeze)

3 अगस्त 2026

कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग

4 अगस्त से 7 अगस्त 2026

UPTAC 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT: यहां क्लिक करें

UPTAC 2026 राउंड 3 रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र UPTAC 2026 Round 3 Seat Allotment को चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. UPTAC 2026 ऑफिशियल पोर्टल uptac.samarth.edu.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए ‘Candidate Login’ या ‘Round 3 Seat Allotment Result’ लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, लिंक पर क्लिक करके अपना एप्लीकेशन नंबर/रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा भरकर लॉगिन करें।

4. डैशबोर्ड में ‘Seat Allotment Status’ टैब पर जाएं। 

5. फिर, आपको अलॉटेड कॉलेज, ब्रांच और कैटेगरी की जानकारी को अच्छे से दिखेगे।

6. अपने Provisional Seat Allotment Letter को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

UPTAC 2026 Freeze और Float: सीट अलॉटमेंट के बाद आगे क्या करें? 

UPTAC 2026 के सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को चेक करने के बाद छात्रों को पोर्टल पर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार सीटों को Freeze और Float का ऑप्शन चुनना होगा और सीट कन्फर्मेशन फीस को जमा करनी होगी। 

1. Freeze यानी सीट पक्की करें

  • यदि आप अलॉट हुई सीट और कॉलेज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, तो Freeze का ऑप्शन चुनें।
  • Freeze चुनने के बाद आपकी सीट सुरक्षित हो जाएगी। साथ ही, आप अगले काउंसलिंग राउंड में भाग नहीं लेंगे।

2. Float यानी अपग्रेड का मौका लें

  • यदि आपको अपनी पसंद की ऊपरी प्राथमिकता वाली सीट नहीं मिली है और आप राउंड 4 में बेहतर कॉलेज/ब्रांच के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Float ऑप्शन को चुनें।
  • Float चुनने पर भी मौजूदा अलॉटेड सीट आपके पास सुरक्षित रहती है।

UPTAC 2026 Round 3 Seat Allotment Result, Document Checklist: फिजिकल रिपोर्टिंग के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

कॉलेज रिपोर्टिंग के समय छात्र नीचे दिए गए इन सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी को साथ रखें:

  • UPTAC 2026 प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • JEE Main / CUET Score Card & Admit Card
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट 
  • यूपी डोमिसाइल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (OBC / SC / ST / EWS)
  • आय प्रमाण पत्र 
  • ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 11:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News