result.digilocker.gov.in Result 2026 (OUT): 10वीं, 12वीं रिजल्ट अभी डाउनलोड करें डिजीलॉकर से, UP Board Marksheet PDF Download लिंक

Last Updated: Apr 23, 2026, 16:13 IST

results.digilocker.gov.in 10th, 12th Result: UP Board का रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को 4:10 बजे जारी कर दिया गया है। अब Class 10 और 12 के छात्र ऑनलाइन मार्कशीट को डिजीलॉकर (DigiLocker) से सीधे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। UP Board 10th, 12th छात्र डायरेक्ट लिंक पाने और रिजल्ट को स्टेप बाय स्टेप डाउनलोड करने के लिए यहां देखें।

Sarkari Result, DIGILOCKER UP BOARD 10th-12th Result 2026 Download
Sarkari Result, DIGILOCKER UP BOARD 10th-12th Result 2026 Download

UP Board 10th Result 2026 Link 1

UP Board 10th Result 2026 Link 2

UP Board 12th Result 2026 Link 1

UP Board 12th Result 2026 Link 2

results.digilocker.gov.in UP Board Class 10, 12: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2026 के रिजल्ट आज 23 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिए हैं। साथ ही, रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल मार्कशीट को डिजीलॉकर से या upmsp.edu.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र जागरण जोश के रिजल्ट पोर्टल के जरिए भी अपना रिजल्ट फटाफट देख सकते हैं। 

अगर आप भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो डिजीलॉकर (DigiLocker) आपके लिए सबसे तेज और सुरक्षित ऑप्शन है। यहां से आप अपनी ओरिजिनल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी PDF फॉर्मेट में सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना स्कोर आसानी से देख सकते हैं।

10वीं - 12वीं रिजल्ट डिजीलॉकर डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, डिजिलॉकर से पाएं लेटेस्ट अपडेट्स। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

एग्जाम का नाम

हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)

कुल छात्र

लगभग 54.37 लाख

रिजल्ट की डेट

23 अप्रैल 2026

रिजल्ट का टाइम 

शाम 4:00 बजे

ऑफिशियल वेबसाइट

upmsp.edu.in, upresults.nic.in

डिजीलॉकर लिंक

results.digilocker.gov.in

यहां भी पढ़े: यूपी बोर्ड 52 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट 2026 की नई अपडेट्स 

Digilocker UP Board Result 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर साल लाखों छात्रों का Class 10 और 12 का रिजल्ट जारी करता है। अब छात्रों को अपनी मार्कशीट लेने के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं। सरकार ने DigiLocker प्लेटफॉर्म के जरिए ही मार्कशीट उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। ऐसा करने से छात्र घर बेठे आसानी से अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अपने साथ सुरक्षित भी रख सकते हैं। 

Digilocker UP Board Result 2026 Official Tweet - डिजिलॉकर पर नोटिफिकेशन आउट

results.digilocker.gov.in Class 10th, 12th: डिजीलॉकर से यूपी बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें?

अब रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्रों को मार्कशीट लेने के लिए स्कूल की लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। अब, छात्रों के लिए DigiLocker के माध्यम से UP Board की Class 10 और 12 की मार्कशीट पाना बेहद आसान, तेज और सुरक्षित हो गया है। सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। साथ ही, मार्कशीट PDF को तुरंत डाउनलोड करें।

Step 1: DigiLocker Website पर जाएं

- सबसे पहले अपने ब्राउजर में results.digilocker.gov.in लिंक खोलें।

Step 2: लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें

- यदि आपका DigiLocker अकाउंट पहले से है, तो मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।

- नया अकाउंट बनाने के लिए आधार नंबर, मोबाइल OTP और पासवर्ड की सहायता से Sign Up करें।

Step 3: Education सेक्शन में जाएं

- लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ या ‘Education’ सेक्शन पर क्लिक करें।

Step 4: ‘UP Board’ सर्च करें

- लिस्ट में से "Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education" चुनें।

Step 5: कक्षा और साल चुनें

- अब Class 10 या Class 12, और साल (जैसे 2026) सेलेक्ट करें।

- रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

Step 6: मार्कशीट PDF डाउनलोड करें

- जानकारी सही भरने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

- अब आप इसे PDF में डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

UP Board Result 2026: महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन लिंक्स के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड जल्द चेक करें। 

1. UPMSP Official Portal: upmsp.edu.in

2. UP Results Portal: upresults.nic.in

3. DigiLocker Result Link: results.digilocker.gov.in

4. Jagran Josh: jagranjosh.com/results

DigiLocker से UP Board मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के क्या फायदे है?

डिजीलॉकर के जबरदस्त फायदे फायदे जानने के लिए छात्र नीचे देखें।

1. 24/7 एक्सेस (Anytime, Anywhere)

अब छात्रों को अपनी मार्कशीट की हार्ड कॉपी साथ लेकर घूमने की टेंशन नहीं होगी। अब डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट के जरिए छात्र अपनी मार्कशीट को कभी भी, कहीं भी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। यह आपके डिजिटल वॉलेट की तरह काम करता है।

2. 100% ओरिजिनल और वेरिफाइड (Authentic & Verified)

डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह से Verified होती है। IT के तहत यह ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के बराबर मानी जाती है। चाहे कॉलेज एडमिशन हो या सरकारी नौकरी का वेरिफिकेशन, इसे हर जगह Official Document के तौर पर स्वीकार किया जाता है।

3. सुपर सिक्योर और सेफ (Paperless & Secure)

फिजिकल मार्कशीट के खोने या फटने का डर हमेशा लगा रहता है, लेकिन अब यहां आपकी मार्कशीट क्लाउड पर हमेशा सुरक्षित रहेगी। अब 2-Factor Authentication यानी OTP आधारित लॉगिन की वजह से आपकी पूरी प्राइवेसी बनी रहेगी। यह न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि Paperless India की ओर एक स्मार्ट कदम भी है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 23, 2026, 15:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News