Delhi CM Shri School Result 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित CM SHRI School Entrance Test 2026 का रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल 2026 को कभी भी जारी किया जा सकता है।
13 अप्रैल 2026 को आयोजित हुए कक्षा 6 और 9 के एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट का छात्र अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार हैं। 75 विशेष सेंटर्स पर आयोजित किए गए ये एग्जाम दिल्ली के प्रमुख सीएम श्री स्कूलों में ए़डमिशन का द्वार हैं, जो आधुनिक बुनियादी ढांचे और विशेष कौशल-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अगर आपने इस एग्जाम में भाग लिया है, तो आप ऑफिशियल पोर्टल edudel.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स और मेरिट लिस्ट को देख सकते हैं।
Delhi CM Shri School Result 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
| इवेंट | जानकारी |
| एग्जाम का नाम | दिल्ली CM SHRI स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 |
| कक्षाएं | 6वीं और 9वीं |
| रिजल्ट की डेट | 30 अप्रैल 2026 (संभावित) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| अगला चरण | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट |
Delhi CM Shri School रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
रिजल्ट कैसे चेक करें?
Delhi CM Shri School 2026 का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "CM SHRI Admission Result 2026-27" के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित जरूर रख लें।
Qualifying Marks: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
CM SHRI स्कूलों में मेरिट लिस्ट में आने के लिए न्यूनतम मार्क्स की आवश्यकता होती है:
- सामान्य श्रेणी (General): कुल मार्क्स का कम से कम 25%।
- आरक्षित श्रेणी (Reserved): कुल मार्क्स का कम से कम 20%।
केवल एग्जाम पास करना ही एडमिशन की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन आपकी रैंक, स्कूल की चॉइस और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए अपडेट
जिन छात्रों ने कक्षा 11वीं के लिए रजिस्टर किया है, उनके एग्जाम 7 मई 2026 को आयोजित की जाएगें। साथ ही, उनके एडमिट कार्ड 1 मई से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।