CUET PG Result 2026 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) PG 2026 के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। मार्च में आयोजित हुई इस एंट्रेंस एग्जाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, NTA 24 अप्रैल, 2026 को रिजल्ट जारी करेगा। छात्रों को अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर देख सकते हैं। पिछले साल, 5,23,032 छात्रों के लिए CUET PG रिजल्ट 6 मई को घोषित किए गए थे।
यह एग्जाम 157 सब्जेक्टों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। छात्र 11 अप्रैल, 2026 को जारी की गई फाइनल आंसर-की को चुनौती दे सकते थे, जिसके लिए हर प्रश्न 200 रुपये का अप्रतिदेय फिस देना था। सब्जेक्ट विशेषज्ञों ने चुनौतियों की समीक्षा की और यदि वे मान्य पाई गईं, तो फाइनल आंसर-की को अपडेट किया गया, जिसके आधार पर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
CUET PG 2026: एग्जाम की मुख्य विशेषताएं
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम की डेट | 24 अप्रैल 2026 |
| टाइम (एक्सपेक्टेड) | शाम 5:00 बजे |
| एग्जाम की अवधि | 6 मार्च से 27 मार्च 2026 |
| कुल सब्जेक्ट की संख्या | 157 विषय |
| रजिस्टर्ड छात्र | लगभग 4.11 लाख |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
CUET PG रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
CUET PG रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: exams.nta.nic.in/cuet-pg
- "CUET PG 2026 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग-इन करें।
- आपके रिजल्ट एक नई विंडो में दिखाई देंगे।
- भविष्य में संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
NTA CUET PG रिजल्ट 2026 की ऑफिशियल घोषणा
रिजल्ट घोषित होने की डेट की पुष्टि के संबंध में NTA द्वारा जारी ऑफिशियल पोस्ट यहां पढ़ें:
CUET PG results will be announced on 24th April 2026
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 22, 2026
CUET PG Result 2026: पिछले साल के रुझान
CUET PG रिजल्ट 2026 के पिछले साल के रुझान यहां देखें:
| साल | रजिस्टर छात्र | उपस्थित छात्र | उपस्थिति प्रतिशत | रिजल्ट डेट |
| 2025 | 6.5 लाख | 5.2 लाख | 79.97% (अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड) | 6 मई |
| 2024 | 7.6 लाख | 5.7 लाख | 75.14% | 13 अप्रैल |
| 2023 | 8.7 लाख | 5.39 लाख | 61.51% | 20 जुलाई |
यहां भी पढ़े: CBSE 10th Board Exam 2026: LOC जमा करने का आखिरी मौका, आज है LAST DATE