JAC 10th 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट यहां jac.jharkhand.gov.in पर जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

Last Updated: Apr 22, 2026, 20:19 IST

JAC 10th 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करेंगे। जैक बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा और कैसे चेक करना है, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

JAC 10th 12th Result 2026
JAC 10th 12th Result 2026

Jharkhand Board 10th 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जैक बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी होगा। फिलहाल कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके साथ ही छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी आधिकारिक डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

Screenshot 2026-04-22 200256

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कॉपियों की जांच प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जिसके चलते परिणाम जारी होने के अंतिम चरण पर है। बोर्ड जल्द ही जैक बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट 30 अप्रैल कभी भी घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकेंगे।

JAC 10th 12th Result 2026- झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट हाइलाइट्स 

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं राज्यभर के 1200 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। छात्र JAC बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

JAC बोर्ड परीक्षा 2026

आयोजन संस्था

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची

कक्षाएं

कक्षा, 10वीं, 12वीं

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

जरूरी डिटेल्स

रोल कोड और रोल नंबर

रिजल्ट पोर्टल

jacresults.com

आधिकारिक वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in

JAC Board Result 2026: रोल नंबर से झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? 

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 आसानी से देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर JAC Class x और JAC Class XII लिंक पर क्लिक करें।

  • रोल नंबर और रोल कोड डालें।

  • झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा इसे चेक करें और डाउनलोड करें। 

DigiLocker पर JAC 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

JAC 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

  • नए यूजर हैं तो आधार नंबर या मोबाइल नंबर से साइन अप करें, पुराने यूजर सीधे लॉगिन करें।

  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में जाकर “Import Documents” पर क्लिक करें।

  • लिस्ट में से “Jharkhand Academic Council, Ranchi” चुनें।

  • परीक्षा वर्ष में 2026 सिलेक्ट करें।

  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • Submit बटन पर क्लिक करें।

  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

JAC 10वीं, 12वीं परिणाम 2026: पासिंग मार्क्स और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया क्या है?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में अक्सर दो सवाल होते हैं—पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं और अगर नंबर कम आएं तो क्या करें। यहाँ आसान भाषा में पूरी जानकारी दी गई है:

पासिंग मार्क्स (Passing Marks)

  • हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी होता है
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल (यदि लागू हो) दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है
  • एक या दो विषय में कम अंक आने पर कम्पार्टमेंट/सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प मिलता है

पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) क्या है?

अगर आपको लगता है कि आपके नंबर उम्मीद से कम हैं, तो आप अपनी कॉपी की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 09:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News