CBSE CTET Exam City Intimation Slip 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज 23 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी, जिससे वे यात्रा और अन्य आवश्यक तैयारियाँ समय रहते कर सकें। सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। CTET एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CTET परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी 2026 को किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
यहां क्लिक करें:- CTET February Exam City Slip 2026 Link
CTET Exam City Slip 2026: सीटेट परीक्षा का शेड्यूल
सीबीएसई द्वारा CTET परीक्षा 08 फरवरी को देशभर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में दो शिफ्ट में होगी।
-
पेपर-II: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
-
पेपर-I: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
दोनों पेपर की परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
CTET February Exam City Intimation 2026 डाउनलोड कैसे करें?
सीबीएसई द्वारा जारी CTET एग्जाम सिटी स्लिप उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:
-
ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
-
View Date & City for CTET Feb-2026 लिंक खोलें।
-
लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
-
एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी।
-
भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 पर दी गई डिटेल्स
कैंडिडेट्स को CTET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए। इसमें परीक्षा संस्था और नाम, उम्मीदवार का नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख (8 फरवरी 2026), शिफ्ट व रिपोर्टिंग टाइम, अप्लाई किया गया पेपर, परीक्षा केंद्र का नाम-पता और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation