Concor vacancy 2026: कॉन्कॉर में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply
Concor vacancy 2026: कॉन्कॉर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कुल 77 मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। अब इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Concor vacancy 2026: भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (Concor) ने दिनांक 04 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट concorindia.co.in पर कुल 77 मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के सलेक्शन पोस्ट वाइज अलग-अलग है। मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के सलेक्शन में सीबीटी, ग्रुुप डिस्कशन, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। वहीं, असिस्टेंट ऑफिसर पदों के सलेक्शन में सीबीटी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
Concor Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
कॉन्कॉर में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकतें है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
| कॉन्कॉर मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Concor vacancy 2026 - हाइलाइट्स
कॉन्कॉर में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की तिथि, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इसकी परीक्षा कुल 90 मिनट की होती है, जिसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होती है। परीक्षा में प्रोफेशनल नॉलेज, इंग्लिश भाषा, रीजनिंग, क्वाटेंड एप्टीट्यूड और जनरल नॉलेज आदि अनुमानित विषय शामिल है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (Concor) |
| पद का नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 77 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | सीबीटी, ग्रुुप डिस्कशन, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | concorindia.co.in |
Concor Recruitment 2026 Eligibility Criteria
कॉन्कॉर में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 500 रुपये से 750 रुपये रखी गई है।
नोट - वैकेंसी डिटेल्स, आयु सीमा, आवेदन फीस और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऊपर टेबल में दिए गए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
Concor vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
कॉन्कॉर में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले CONCOR की आधिकारिक वेबसाइट concorindia.co.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए "HR & Career" विकल्प पर क्लिक करें
-
"Recruitment and Result" सेक्शन में जाएं।
-
Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.