RVUNL JE Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply
RVUNL Vacancy 2026: राजस्थान बिजली विभाग ने दिनांक 04 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 2000 से अधिक जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आज (31 अगस्त 2026) इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
RVUNL Vacancy 2026: राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (RVUNL) ने दिनांक 04 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर 2005 जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 31 अगस्त 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान की ऊर्जा कंपनी आरवीयूएन, आरवीपीएन, जेवीवीएन, एवीवीएन और जेडीवीवीएन में जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II सहित अन्य पदों को भरा जाना है।
RVUNL Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
राज्य विद्युत निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकतें है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
| राजस्थान बिजली विभाग जूनियर इंजीनियर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
RVUNL Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
राज्य विद्युत निगम लिमिटेड जूनियर इंजीनियर रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की तिथि, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के चयन में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (RVUNL) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर |
| रिक्त पदों की संख्या | 2,005 |
| विज्ञापन संख्या | RVUN/Rectt.-2026-27/02 & RVUN/Rectt.-2026-27/03 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 05 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2026 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | energy.rajasthan.gov.in |
RVUNL Recruitment 2026 Eligibility Criteria
राज्य विद्युत निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बीई/बीटेक, इंजीनियरिंग या ग्रेजुएशन की डिग्री और इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है। ऑनलाइन आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 500 रुपये से 1000 के बीच है।
RVUNL Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राज्य विद्युत निगम लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले राज्य विद्युत निगम लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
Go to Home पर क्लिक करें।
-
Notifications/Advertisement सेक्शन देखें।
-
RVUNL Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
अब Apply बटन पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोेटोे और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.