Bihar STET 2026: बिहार STET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी आगे

Last Updated: Aug 31, 2026, 16:41 IST

Bihar STET 2026: बिहार STET के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 15 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर या लेख में उपलब्ध कराए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Bihar STET 2026: बिहार STET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी आगे
Bihar STET 2026: बिहार STET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी आगे

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। बीएसईबी की ओर से पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी। जिसे अब आगे बढ़ाकर 15 सितंबर, 2026 कर दिया गया है। 

तकनीकी समस्याओं के चलते जो उम्मीदवार पहले ऑनलाइन आवेदन, फीस पेमेंट या जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड नहीं कर पाए थे। वे अब लेख में दिए डायरेक्ट लिंक आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Bihar STET Registration 2026 Last Date: अंतिम तिथि आगे बढ़ी 

बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) की अंतिम तिथि को 15 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। बीएसईबी की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई थी। बोर्ड की ओर से पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग - अलग शर्तें रखी गई हैं। 

Bihar STET Registration 2026: हाइलाइट्स 

बिहार STET ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर को समाप्त कर दी जाएगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

बिहार STET 2026

भर्ती बोर्ड 

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) 

एप्लिकेशन मोड 

ऑनलाइन

परीक्षा का तरीका 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

आवेदन तिथि 

15 सितंबर, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

bsebstet.org

Bihar STET 2026 link: आवेदन लिंक 

बिहार एसटीईटी भर्ती 2026 अभियान के तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता सहित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। आपकी सुविधा के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है। 

बिहार एसटीईटी भर्ती 2026 लिंक 

यहां क्लिक करें

Bihar STET 2026 Apply Online Last Date: महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) फॉर्म 2026 भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

नोटिफिकेशन 

17 अगस्त, 2026

आवेदन करने की तिथि 

17 अगस्त, 2026

आवेदन कि अंतिम तिथि 

31 अगस्त, 2026

आवेदन आगे बढ़ने की तिथि 

15 सितंबर, 2026

Bihar STET 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in  पर जाएं। 

स्टेप 2 अब रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 3 अपनी जरूरी डिटेल्स भरें। 

स्टेप 4 OTP का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। 

स्टेप 5 यूजर आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें। 

स्टेप 6 आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें। 

स्टेप 7 एप्लिकेशन फॉर्म व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। 

स्टेप 8 आवेदन शुल्क जमा करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 16:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News