Jiwaji University Result 2026 MA, MSc, D.PHARM सहित अन्य अन्य कोर्स के नतीजे जारी, रोल नंबर से करें चेक
Jiwaji University Result 2026: जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा MA, MSc और D.PHARM समेत विभिन्न UG व PG पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Jiwaji University Result 2026: जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर ने विभिन्न UG, PG, डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्सों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से M.P.Ed, B.P.Ed, D.PHARM, MA, MSc समेत कई अन्य पाठ्यक्रमों के नतीजे ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। इन कोर्स की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
जीवाजी यूनिवर्सिटी ने जारी किए कई कोर्स के रिजल्ट
जीवाजी विश्वविद्यालय ने अलग-अलग कोर्सों के रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में 27 अगस्त को M.P.Ed. Second Semester, B.P.Ed. Fourth Semester, D.PHARM First Year और D.PHARM Second Year के रिजल्ट जारी किए गए हैं।
इसके अलावा M.Sc. Chemistry, M.A. History, M.A. Economics, M.A. Hindi, M.A. Music Vocal और M.A. Philosophy के दूसरे सेमेस्टर के परिणाम भी जारी हुए हैं।
वहीं M.A. Defence & Strategic Studies, M.A. Sanskrit और M.A. Political Science समेत अन्य विषयों के रिजल्ट भी जारी किए गए हैं। M.A. Music Vocal Second Semester का संशोधित रिजल्ट भी जारी किया गया है।
Jiwaji University Result 2026 Download Link
Jiwaji University Result 2026 Download Link आधिकारिक पोर्टल jiwaji.edu और univindia.com पर उपलब्ध है। छात्र आधिकारिक पोर्टल या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद वे अपना रिजल्ट और मार्कशीट चेक कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।
| Jiwaji University Result 2026 Link | |
| Jiwaji University Result 2026 PDF-1 | |
| Jiwaji University Result 2026 PDF-2 |
रोल नंबर से चेक करें जीवाजी यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026
जीवाजी यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज पर Information Corner में Result सेक्शन में जाकर अपने संबंधित कोर्स का रिजल्ट लिंक चुनना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
मार्कशीट में दी गई जानकारी जरूर चेक कर लें
रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, कोर्स, सेमेस्टर, विषयवार अंक, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस जैसी जानकारी शामिल हो सकती है। किसी भी तरह की गलती होने पर छात्र विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.