BSNL JTO Answer Key 2026 OUT: बीएसएनएल जेटीओ उत्तर कुंजी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Aug 31, 2026, 11:09 IST

BSNL JTO Answer Key 2026 OUT: बीएसएनएल द्वारा 23 अगस्त 2026 को आयोजित जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (CBT) परीक्षा की प्रोविज़नल आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSNL JTO Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।
BSNL JTO Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करें।

BSNL JTO Answer Key 2026 OUT: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO-Telecom) पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बीएसएनएल जेटीओ आंसर की 2026 29 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी की गई। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BSNL JTO Answer Key 2026 PDF Link

BSNL ने JTO (Telecom) परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट  bsnl.co.in  पर जारी कर दी हैं। इस आंसर की में परीक्षा में पूछे गए 120 सवालों के सही उत्तर दिए गए हैं। उम्मीदवार आंसर की और रिस्पॉन्स शीट के जरिए अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर सकते हैं और अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

JTO परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं।

BSNL JTO Answer Key 2026 Login Link

यहां क्लिक करें

5 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति सवाल 400 रुपये का शुल्क देना होगा।

BSNL JTO Answer Key 2026 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जरूरी प्रमाण के साथ समय पर अपनी आपत्ति दर्ज कर दें।

BSNL JTO Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी BSNL JTO Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. वेबसाइट पर JTO Recruitment/Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

  4. रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

  5. स्क्रीन पर आपकी Response Sheet/Answer Key दिखाई देगी।

  6. इसे चेक करें और अपने उत्तरों का सही उत्तर से मिलान करें।

  7. भविष्य के लिए Response Sheet PDF डाउनलोड करके सेव करके रख लें।

BSNL JTO Answer Key से कैसे करें स्कोर का अनुमान?

उम्मीदवार Response Sheet में दिए गए अपने उत्तरों का आंसर-की में दिए गए सही उत्तरों से मिलान कर सकते हैं। परीक्षा के निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार सही और गलत उत्तरों की संख्या देखकर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि, अंतिम स्कोर BSNL द्वारा जारी परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगा।

BSNL JTO Result 2026 कब आएगा?

BSNL JTO 2026 आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर JTO Result 2026 तैयार किया जाएगा। रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा BSNL की ओर से की जाएगी। उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट के लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 11:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News