CG SET Online Form 2026: छत्तीसगढ़ सेट एग्जाम फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in
CG SET Online Form 2026: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से 17 अगस्त तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
CG SET Online Form 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से सेट एग्जामिनेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और क्रीडा अधिकारी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
फॉर्म में करेक्शन के लिए 18 से 20 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन संभावत: 4 अक्टूबर (रविवार) को किया जा सकता है। पेपर 1 और पेपर 2, राज्य के 10 जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।
Chhattisgarh SET Application Form 2026: जरूरी तिथि
छत्तीसगढ़ सेट 2026 का नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई को शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 22 जुलाई, 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 23 जुलाई से 17 अगस्त, 2026 (शाम 5 बजे) |
| फॉर्म करेक्शन की अंतिम तिथि | 18 से 20 अगस्त, 2026 (शाम 5 बजे) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 4 अक्टूबर (रविवार), 2026 |
| एडमिट कार्ज जारी होने की संभावित तिथि | 28 सितंबर, 2026 |
Chhattisgarh SET Application Form 2026: शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ सेट फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जो छात्र अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्युनतम योग्यता अंक 50 प्रतिशत तय किया गया है।
Chhattisgarh SET Online Form 2026: आवेदन लिंक
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त तक मांगे गए हैं। उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन शुल्क सहित जमा करना होगा। जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग 250 रुपये। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराना होगा।
यहां क्लिक करें - छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 आवेदन लिंक
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.