CBSE 10th Result 2026 UPDATE: CBSE 10वीं का रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 6, 2026, 16:32 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: CBSE 10वीं का रिजल्ट कब तक जारी होगा? 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी डेट और टाइम के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी को देखें।

when cbse 2026 result will be declared
when cbse 2026 result will be declared

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं के एग्जाम में शामिल हुए 25 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, CBSE बोर्ड ने आंसर-की के मूल्यांकन की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर दिया गया है। साथ ही, अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 10 से 20 अप्रैल या मई के पहले हफ्ते तक बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। परंतु, बोर्ड द्वारा ऐसी कोई ऑफिशियल अपडेट्स नहीं दी गई है। 

10वीं का रिजल्ट कब आएगा? 

CBSE आमतौर पर बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित करता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक कोई ऑफिशियल डेट जारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों और रिपोर्टेस के अनुसार रिजल्ट अप्रैल और 10 मई 2026 के आसपास जारी हो सकता है।

इवेंट 

एक्सपेक्टेड जानकारी

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

एग्जाम का नाम

10वीं माध्यमिक एग्जाम 2026

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  

मई 2026 का प्रथम/द्वितीय सप्ताह

रिजल्ट का टाइम 

दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच

ऑफिशियल वेबसाइट

cbseresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए टॉप वेबसाइट्स

भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी मुख्य वेबसाइट धीमी हो जाती है। ऐसे में छात्र इन पोर्टल्स पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

  1. results.cbse.nic.in 
  2. www.cbse.gov.in 
  3. digilocker.gov.in (मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए)

10वीं का रिजल्ट कहां और कैसे जारी होगा?

CBSE 10वीं का बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जायेगा। छात्र रिजल्ट जारी होते ही CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही, उस एक्टिव लिंक का इस्तेमाल करके छात्र अपना-अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए क्या डिटेल्स करें फिल? 

CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। तब सभी छात्र अपना-अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और पेरेंट्स का नाम फिल करें। 

ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट कैसे करें चेक?

बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद वेबसाइट्स धीमी और क्रैश होने लगती है, ऐसे में सभी छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए रिजल्ट वेबसाइट www.results.nic.in, उमंग ऐप की वेबसाइट umang.gov.inऔर डिजीलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in का इस्तेमाल कर सकते हैं।   

10वीं बोर्ड के रिजल्ट को कैसे चेक करें? 

CBSE बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने-अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड को डाउनलोड और देख सकते हैं। 

  • स्टेप 1: CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर "Secondary School Examination (Class X) 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड की डिटेल्स फिल करें।
  • स्टेप 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

यहां भी पढ़े: MHT CET 2026 की एग्जाम ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी, cetcell.mahacet.org कैसे करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 16:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News