CAT 2026 Slot 1, 2 and 3 Analysis OUT: स्लॉट-1,2 और 3 का पेपर एनालिसिस जारी, जानें एक्सपेक्टेड कटऑफ, आंसर-की अपडेट

Last Updated: Nov 29, 2026, 19:31 IST

CAT 2026 Slot 1,2 & 3 Analysis: CAT 2026 स्लॉट-1, 2 और 3 का पेपर संतुलित व मॉडरेट रहा, जिसमें 99 से अधिक परसेंटाइल की दौड़ के लिए लगभग 30 से 45 से अधिक सटीक अटेम्प्ट का अनुमान जताया जा रहा है। साथ ही, कई कॉलेजो ने मेमोरी-आधारित अनऑफिशियल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। 

CAT Slot 1 2 3 Exam Analysis 2026
CAT Slot 1 2 3 Exam Analysis 2026

CAT 2026 Exam Analysis & Expected Cutoff: देश के टॉप प्रबंधन संस्थान जैसे IIMs और अन्य टॉप बी-स्कूलों आदि में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के एग्जाम आज 29 नवंबर 2026 को तीन स्लॉट में आयोजित किए जा रहे है। ये एग्जाम सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक चले स्लॉट-1 (Slot 1) के खत्म होते ही एग्जाम का डिटेल्ड विश्लेषण (Paper Analysis), एक्सपेक्टेड कटऑफ (Expected Cutoff) और अनऑफिशियल आंसर-की को लेकर काफी ज्यादा चर्चा तेज हो गई हैं।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार स्लॉट-2 (Slot 2) के एग्जाम दोपहर 2:30 बजे खत्म हो गया है। साथ ही, लास्ट स्लॉट यानी स्लॉट 3 (Slot 3) आज ही शाम 4:30 बजे से शुरू हो गया था। छात्रों के कुल 68 क्वश्न यानी 204 मार्क्स और 120 मिनट (हर सेक्शन 40 मिनट) के पैटर्न पर आधारित इस एग्जाम में हर सही आंसर पर +3 मार्क्स मिलते हैं। साथ ही, गलत MCQ पर -1 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है, जबकि TITA (Type In The Answer) क्वश्न पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती हैं।

CAT 2026 Slot 1 Analysis: सेक्शन-वाइज कठिनाई लेवल और प्रमुख बदलाव

कोचिंग संस्थानों और एग्जाम देने वाले छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं के आधार पर CAT 2026 स्लॉट-1 का कठिनाई लेवल कुल मिलाकर आसान से मॉडरेट (Easy to Moderate) देखा गया है, जिसे कई विशेषज्ञों ने पिछले साल की तुलना में कुछ हद तक संतुलित या थोड़ा आसान बताया है।

VARC (Verbal Ability & Reading Comprehension) - 24 क्वश्न 

इस सेक्शन में कुल 24 क्वश्न पूछे गए है, जिनमें 16 क्वश्न 4 आरसी (RC) पैसेज से और 8 क्वश्न वर्बल एबिलिटी (VA) से जुड़े थे। आरसी पैसेज में, विकासवाद/जीवविज्ञान, पर्यावरण और जीवन-परीक्षा जैसे विविध टॉपिक्स पर आधारित गद्यांश शामिल थे। वहीं, वर्बल एबिलिटी में पैरा जंबल्स और पैरा समरी के साथ 3 क्लोज टेस्ट (Cloze Test) आधारित क्वश्न का नया बदलाव देखने को मिला है, जबकि 'Odd One Out' के क्वश्न नदारद रहे है। इसका लेवल मॉडरेट रहा है। साथ ही, 15 से 20 क्वश्न हल करना अच्छा अटेम्प्ट माना जा रहा है।

DILR (Data Interpretation & Logical Reasoning) - 22 क्वश्न

डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग में कुल 5 सेट (4, 4, 4, 5 और 5 क्वश्न के सेट) पूछे गए, जिनमें लॉजिकल रीजनिंग का झुकाव थोड़ा अधिक रहा है। साथ ही, TITA क्वश्न के नंबर भी अच्छी रही है। सेट सेलेक्शन (Set Selection) इस सेक्शन में सबसे निर्णायक रहा, क्योंकि कुछ सेट सीधे हल होने वाले थे, जबकि कुछ में अधिक गणना व लॉजिकल स्टेप्स की जरूरत पड़ी है। इसका लेवल मॉडरेट रहा है। साथ ही, 9 से 14 क्वश्न का सटीक अटेम्प्ट मजबूत माना जा रहा है।

QA (Quantitative Ability) - 22 क्वश्न

क्वांटिटेटिव एबिलिटी में अंकगणित (Arithmetic), बीजगणित (Algebra), ज्यामिति/मेंसुरेशन, नंबर सिस्टम और मॉडर्न मैथ्स से क्वश्न पूछे गए है। कई छात्रों के अनुसार यह सेक्शन गणना के लिहाज से कुछ लंबा और चुनौतीपूर्ण रहा, जबकि कुछ विश्लेषकों ने इसे पिछले साल के मुकाबले अधिक संतुलित माना। इसमें 10 से 17 क्वश्न का अटेम्प्ट अच्छा माना जा रहा है।

CAT 2026 Slot 2 Exam Analysis

  • कठिनाई लेवल: वीआरसी का कठिनाई लेवल पिछले साल की सीएटी एग्जाम के समान था, क्वश्न के समग्र लेवल में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था।
  • क्वश्न पेपर का स्वरूप: छात्रों ने स्लॉट 2 में वीआरसी क्वश्न पेपर के स्वरूप में कोई बड़ा बदलाव नहीं बताया।
  • क्लोज टेस्ट: छात्रों को कई खाली स्थानों वाले क्लोज-प्रकार के क्वश्न चुनौतीपूर्ण लगे, जिनके लिए सावधानीपूर्वक पढ़ने और संदर्भ को समझने की आवश्यकता थी।

CAT Slot 3 Question Paper Analysis

  • VARC: कई छात्रों ने इस अनुभाग को कठिन बताया, जिसमें गहन और भ्रामक पठन बोध के अंश शामिल थे।
  • DILR: प्रतिक्रिया मिली-जुली है। कुछ छात्रों को दो से तीन सेट हल करने में आसानी हुई, जबकि अन्य केवल एक ही सेट हल कर पाए।
  • Quant: कुछ छात्रों को क्वांट सेक्शन आसान लगा लेकिन लंबा था। वहीं, अन्य छात्रों ने बताया कि शुरुआती क्वश्न कठिन और समय लेने वाले थे।

CAT 2026 Expected Cutoff: एक्सपेक्टेड परसेंटाइल और स्कोर का अनुमान

CAT एग्जाम में फाइनल परसेंटाइल की गणना सभी स्लॉट्स के नॉर्मलाइजेशन और स्कोर डिटेल्स के आधार पर होती है, इसलिए अभी सामने आए मार्क्स प्रारंभिक अनुमान हैं:

  • 99+ परसेंटाइल का अनुमान: विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार 99 परसेंटाइल के दायरे में पहुंचने के लिए 68 में से लगभग 30 से 45 से अधिक क्वश्नों के आसपास उच्च सटीकता (Accuracy) के साथ अटेम्प्ट करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जबकि प्रारंभिक स्कोर-परसेंटाइल रुझानों में 60 मार्क्स के आसपास 90-92 परसेंटाइल और उससे ऊपर बढ़ने पर 95 से 99 से अधिक परसेंटाइल की ओर रुझान बनता है।
  • 90 से 95 परसेंटाइल: मध्यम अटेम्प्ट और अच्छी एक्यूरेसी वाले छात्र इस कैटेगरी में आ सकते हैं, जो कई नए IIMs और प्रतिष्ठित बी-स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण रहता है।
  • संस्थान-वार क्वालीफाइंग कटऑफ: अलग-अलग IIMs जैसे IIM अहमदाबाद, बेंगलुरु, कलकत्ता, लखनऊ, कोझिकोड, इंदौर, शिलांग, उदयपुर, त्रिची आदि के लिए सामान्य और आरक्षित कैटेगरी के क्वालीफाइंग परसेंटाइल और अंतिम सेलेक्शन (WAT-PI / शॉर्टलिस्टिंग) के कटऑफ अलग-अलग रहते हैं, जिनमें एकेडमिक प्रोफाइल और डाइवर्सिटी फैक्टर भी जुड़ते हैं।

CAT 2026 Answer Key: ऑफिशियल और अनऑफिशियल आंसर-की कब और कैसे देखें?

  • अनऑफिशियल आंसर-की व मेमोरी-आधारित क्वश्न: एग्जाम खत्म होने के बाद प्रमुख कोचिंग सेंटर्स द्वारा मेमोरी-आधारित क्वश्न और एक्सपेक्टेड आंसर जारी किए जाते हैं, जिससे छात्र अपने अटेम्प्ट का शुरुआती अंदाजा लगा सकते हैं।
  • ऑफिशियलरिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की: आयोजन संस्थान (IIM इंदौर / CAT पोर्टल) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन के माध्यम से कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट, क्वश्न पेपर और प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिस पर निर्धारित फीस के साथ ऑब्जेक्शन फिल करने का मौका  भी मिलता है।

यहां भी पढ़े: UP Super TET 2026 Syllabus in Hindi: 120 क्वश्न , 2 घंटे और नेगेटिव मार्किंग, जानें सब्जेक्ट-वाइज पूरा सिलेब्स व स्कोरिंग टॉपिक्स 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 29, 2026, 14:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News