Live

UP Super TET Admit Card 2026 LIVE: सुपर टेट एडमिट कार्ड Direct Link जल्द, upessc.up.gov.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Nov 29, 2026, 08:57 IST

UP Super TET Admit Card 2026 Download: यूपी सुपर टीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। हॉल टिकट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी सुपर टेट (PRT) परीक्षा 3 दिसंबर और 4 दिसंबर, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

UP Super TET Admit Card 2026: यूपी सुपर टेट (PRT) परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, upessc.up.gov.in से करें डाउनलोड।
UP Super TET Admit Card 2026: यूपी सुपर टेट (PRT) परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, upessc.up.gov.in से करें डाउनलोड।

HIGHLIGHTS

  • UPESSC द्वारा सहायक अध्यापक (PRT) के 12,405 पदों के लिए एडमिट कार्ड 29 या 30 नवंबर 2026 को जारी होने की संभावना है।
  • यह ऑफलाइन (OMR आधारित) लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रदेश के 48 जिलों में दो पालियों में आयोजित होगी।
  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपनी OTR ID / रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Super TET Admit Card 2026: यूपी सुपर टीईटी (PRT) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर! उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। 

Super TET Admit Card 2026 Download Link 

सुपर TET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर रहें, जैसे ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएं, वे बिना किसी देरी के अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकें।

UP Super TET Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

Super TET Admit Card 2026 कब आएगा?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) सहायक अध्यापक (PRT) के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए UP Super TET Exam 2026 का एडमिट कार्ड 29 या 30 नवंबर 2026 को जारी कर सकता है। 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के 48 जिलों में ऑफलाइन (OMR आधारित) होने वाली इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी OTR ID और पासवर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय दर्ज होगा।

UP Super TET (PRT) Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी सुपर TET (PRT) एडमिट कार्ड 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले आप अपने ब्राउज़र में upessc.up.gov.in ओपन करें।

  • होमपेज पर "NOTICE BOARD" सेक्शन में जाएं और विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत Assistant Teacher (PRT) Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना Registration Number / OTR ID और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड भरकर लॉगिन/सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। अपनी फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम और समय चेक कर लें, फिर PDF डाउनलोड करके साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Nov 29, 2026, 08:57 IST

    Super TET 2026: यूपी सुपर टीईटी एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी सुपर टीईटी एडमिट कार्ड 2026 को 29-30 नवंबर को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। यह प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से ठीक दो या तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Nov 29, 2026, 08:45 IST

    Super TET Admit Card 2026 LIVE: कब जारी हुई सिटी स्लिप

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा सुपर टीईटी (Super TET) 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकते हैं। 

यूपी सुपर टीईटी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News