CTET Admit Card 2026: सीटेट दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Nov 29, 2026, 16:48 IST

CBSE CTET Admit Card 2026: सीटीईटी दिसंबर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को किया जाएगा।

CBSE CTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
CBSE CTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

CBSE CTET Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

CTET एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स देख सकते हैं।

  • परीक्षा का नाम: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)

  • संस्करण: 22वां संस्करण

  • परीक्षा बोर्ड का नाम: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

  • सत्र: दिसंबर 2026

  • सिटी इंटिमेशन स्लिप: 27 नवंबर 2026

  • परीक्षा तिथि: 12 और 13 दिसंबर 2026

  • पेपर: पेपर 1 और पेपर 2

  • लॉगिन क्रेडेंशियल: एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड 

  • आधिकारिक वेबसाइट: ctet.nic.in

सीटेट का एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

CBSE के नियमानुसार, CTET का एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है। जबकि परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को है, इसलिए एडमिट कार्ड 10 या 11 दिसंबर 2026 को जारी होने की पूरी उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। 

CBSE CTET 2026 Admit Card Kaise Download Kare?

परीक्षार्थी CBSE CTET 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:  

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in ओपन करें।

  • होमपेज पर ऊपर की ओर चल रहे LATEST NEWS वार में या नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर Candidate Activity सेक्शन में "Download Admit Card CTET 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी के साथ स्क्रीन पर दिख रहा Security Pin (Captcha) को सही से भरें।

  • सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड करके इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 29, 2026, 16:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News