UP Super TET 2026 Syllabus in Hindi: 120 क्वश्न , 2 घंटे और नेगेटिव मार्किंग, जानें सब्जेक्ट-वाइज पूरा सिलेब्स व स्कोरिंग टॉपिक्स

Last Updated: Nov 29, 2026, 13:59 IST

UP Super TET 2026 Syllabus in Hindi: UP PRT (सुपरटेट) 2026 के 120 क्वश्न और 120 मिनट वाले सिलेब्स में लैंग्वेज (30 क्वश्न), सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स (25 क्वश्न) और गणित (16 क्वश्न) सबसे अधिक वेटेज रखते हैं, जबकि हर गलत आंसर पर 1 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होती है। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए छात्र यहां से जानें।  

UP Super TET 2026 Syllabus
UP Super TET 2026 Syllabus

UP PRT Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (23, एलनगंज, प्रयागराज - 211002) द्वारा प्राथमिक स्कूलों यानी क्लास 1- 5 में सहायक अध्यापक भर्ती एग्जाम 2026 के लिए निर्धारित संरचना और सब्जेक्ट-वाइज वस्तुएं छात्रों के लिए सबसे जरूरी मार्गदर्शिका है। एग्जाम की डेट नजदीक होने के बीच सही सिलेबस और वेटेज को समझकर किया गया रिवीजन सेलेक्शन को आसान और सेलेक्ट होने की उम्मीद को कई गुना बढ़ा सकता है।

उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर (PRT) के 12405 खाली पोस्ट के लिए ये एग्जाम 3 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को सही प्रैक्टिस और रिवीजन के लिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि किस सब्जेक्ट से कितने क्वश्न पूछे जाएंगे और एग्जाम का लेवल क्या रहेगा। साथ ही, नेगेटिव मार्किंग से कैसे बचा जा सकता हैं। छात्र UP PRT (सुपरटेट) 2026 का पूरा सिलेब्स, एग्जाम पैटर्न और आखिरी टाइम के रिवीजन टॉपिक्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

UP PRT Exam Pattern 2026: एग्जाम की संरचना और मार्क्स योजना

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार प्राथमिक स्कूल सहायक टीचर (कक्षा 1-5) भर्ती एग्जाम  2026 की मुख्य संरचना कुछ इस प्रकार है:

  • एग्जाम की अवधि: एग्जाम कुल 02:00 घंटे यानी 120 मिनट का होगा।
  • क्वश्न के नंबर व प्रकार: क्वश्न पेपर में कुल 120 बहुविकल्पीय क्वश्न (MCQ) होंगे, जिनमें हर क्वश्न के चार ऑप्शन शामिल होंगे। साथ ही, छात्रों को एक सही आंसर ही देना होगा।
  • मार्क्स व नेगेटिव मार्किंग: हर सही आंसर के लिए 03 मार्क्स मिलेंगे, जबकि गलत आंसर देने पर 01 मार्क्स को काटा जाएगा।
  • क्वश्न पेपर की भाषा: क्वश्न पेपर अंग्रेजी और हिन्दी दोनों ही लैग्वेज में उपलब्ध होगा।

Subject Matter Level: किस क्लास तक की पढ़ाई जरूरी?

आयोग के बनने वाले टीचरो के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार सब्जेक्ट-मैटर का लेवल दो भागों में बांटा गया है:

  • अकादमिक सब्जेक्ट (12वीं लेवल तक): भाषा जैसे हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन का लेवल 12वीं लेवल तक का होगा।
  • शिक्षण व व्यावसायिक विषय (डी०एल०एड० स्तर तक): शिक्षण कौशल, बालमनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबन्धन और अभिवृत्ति का स्तर डी०एल०एड० (D.El.Ed.) सिलेब्स लेवल तक रहेगा।

UP Super TET 2026 Syllabus Direct Link - यहां क्लिक करें 

UP PRT Syllabus 2026: Subject- Wise syllabus and Question Paper

1. हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी (30 क्वश्न)

भाषा खंड से सबसे अधिक 30 क्वश्न पूछे जाएंगे। इसमें व्याकरण और अपठित गद्यांश, पद्यांश, Grammar और Comprehension से जुड़े क्वश्न शामिल होंगे। तीनों लैग्वेज की बुनियादी व्याकरण और गद्यांश-पद्यांश हल करने की गति बढ़ाने से यहां अच्छे मार्क्स जुटाए जा सकते हैं।

2. सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएं (25 क्वश्न)

इस सेक्शन से छात्रों के एग्जाम में 25 क्वश्न आएंगे। सिलेब्स में इंटरनेशनल, नेशनल और उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाएं, महत्वपूर्ण स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएं, इंटरनेशनल  तथा नेशनल पुरस्कार, खेल-कूद और भारतीय संस्कृति और कला आदि शामिल हैं।

3. गणित (16 क्वश्न)

एग्जाम देने वाले छात्रों से गणित से 16 क्वश्न पूछे जाएंगे। प्रमुख टॉपिक्स में अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएं, दशमलव, स्थानीयमान, भिन्न, व्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत, विभाज्य, गुणनखण्ड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकायें, सामान्य ज्यामिति और सामान्य सांख्यिकी शामिल हैं।

4. विज्ञान (08 क्वश्न)

विज्ञान सेक्शन से छात्रों के लिए करीब 08 क्वश्न निर्धारित किए गए हैं। इसमें दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन तथा पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएं जैसे अध्याय शामिल हैं।

5. पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन (08 क्वश्न)

इस सब्जेक्ट से 08 क्वश्न आएंगे। सिलेबस में पृथ्वी की संरचना, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक सम्पदा, अक्षांश और देशान्तर, सौरमण्डल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात और सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियाँ, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन शामिल हैं।

6. शिक्षण कौशल (08 क्वश्न)

शिक्षण कौशल से 08 क्वश्न पूछे जाएंगे। इसमें शिक्षण की विधियां एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरम्भिक पठन कौशल और शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन शामिल हैं।

7. बाल मनोविज्ञान (08 क्वश्न)

बाल मनोविज्ञान से 08 क्वश्न होंगे। इसके अंतर्गत वैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना, सीखने के सिद्धान्त तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यवहारिक उपयोगिता और प्रयोग और दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था पढ़नी होगी।

8. जीवन कौशल / प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति (08 क्वश्न)

इस खंड से 08 क्वश्न आएंगे। इसमें व्यावसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य तथा दण्ड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग शामिल हैं।

9. तार्किक ज्ञान (05 क्वश्न)

रीजनिंग या तार्किक ज्ञान से 05 क्वश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस में Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities, coding & decoding, critical reasoning, cubes, number series, puzzles, symbols and notations, venn diagrams and dice, data interpretation, direction sense test, grouping and selections, inferences और letter series शामिल हैं।

10. सूचना तकनीकी (04 क्वश्न)

सूचना तकनीकी से 04 क्वश्न निर्धारित हैं। इसमें शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबन्धन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, स्मार्टफोन, ओ०ई०आर० (ओपन एजुकेशनल रिसोर्स), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स तथा डिजिटल शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी शामिल है।

आखिरी दिनों में इन टॉपिक्स का करें रिवीजन और ट्रेंडिंग एग्जाम टिप्स

दिसंबर की शुरुआत में प्रस्तावित एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी ताजा अपडेट्स के बीच छात्रों को अब नई किताबें बटोरने के बजाय उच्च वेटेज और दोहराए जाने वाले टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए:

  • सबसे पहले भाषा, जीके और गणित साधें: भाषा (30 क्वश्न), सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स (25 क्वश्न) और गणित (16 क्वश्न) मिलकर 71 क्वश्न का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। इनके फॉर्मूले, नियम और पिछले महीनों के करंट अफेयर्स रोज दोहराएं।
  • डी०एल०एड० के कोर नोट्स रिवाइज करें: शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, जीवन कौशल और सूचना तकनीकी (कुल 24 क्वश्न) में अवधारणाएं स्पष्ट हों, तो कम समय में सटीक आंसर दिए जा सकते हैं।
  • -1 नेगेटिव मार्किंग से बचें: हर गलत आंसर पर 1 मार्क्स कटने के नियम को देखते हुए 120 मिनट में 120 क्वश्न को हल करते समय केवल उन्हीं क्वश्न पर जोखिम लें, जहां ऑप्शन को एलिमिनेट करने की मजबूत स्थिति हो।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 29, 2026, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News