India Post GDS Result 2026 2nd Merit List में देरी क्यों? यहां देखें पूरी खबर
India Post GDS 2nd Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही जीडीएस भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। पहली सूची के सत्यापन पूरी हो चुका है अब बची रिक्त सीटों के लिए सेकंड मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
India Post GDS 2nd Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 (Schedule-II) की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक नया अपडेट सामने आया है। बीपीएम (BPM), एबीपीएम (ABPM) और डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर हो रही इस भर्ती प्रक्रिया में India Post GDS 1st Merit List के बाद से ही जीडीएस की Second Merit List को लेकर अभ्यर्थियों में बेचैनी बनी हुई है। बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं के अंकों के आधार पर होने वाले इस चयन में अब एक नया मोड़ आ गया है, क्योंकि पहली मेरिट लिस्ट जारी हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन डाक विभाग की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
पहली मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) कब?
डाक विभाग की ओर से Schedule-II भर्ती के तहत 2 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके बाद विभाग ने तेजी दिखाते हुए 12 अक्टूबर 2026 को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। जीडीएस की पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराने के लिए 27 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया था। सरकारी नियमों के अनुसार, पहली सूची की DV प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट 2026 में देरी क्यों?
जीडीएस (GDS) की दूसरी मेरिट लिस्ट 2026 में इतनी देरी क्यों हो रही है, इस पर विभाग की तरफ से अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं आई है। लेकिन देश के सभी 23 पोस्टल सर्किलों से खाली रह गए पदों का सही डेटा एकत्र करने और उसका मिलान करने की प्रक्रिया के चलते दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।
पिछले साल (2025) कब आई थी दूसरी मेरिट लिस्ट?
यदि हम पिछले आंकड़ों की बात करें, तो इस बार की देरी साफ नजर आती है। पिछले वर्ष यानी 2025 में जीडीएस भर्ती की पहली लिस्ट 21 मार्च 2025 को जारी हुई थी और ठीक 31 दिन बाद 21 अप्रैल 2025 को दूसरी मेरिट लिस्ट आ गई थी। इसी तरह, इसी साल के पहले चक्र (Schedule-I, 2026) में पहली लिस्ट 6 मार्च को आई थी और 35 दिन के भीतर 10 अप्रैल 2026 को दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई थी। वर्ष 2026 की जीडीएस भर्ती के Schedule-II चक्र की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी होने के बाद अब तक 47 दिन से ज़्यादा बीत चुके हैं।
कब आएगी मेरिट लिस्ट और कैसे करें डाउनलोड?
पिछले आंकड़ों के मुताबिक, डाक विभाग की ओर से जीडीएस भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट दिसंबर 2026 के पहले वीक में किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर अपलोड की जा सकती है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और जिनका नाम पहली सूची में नहीं आया है, वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करते रहें। जैसे ही दूसरी लिस्ट अपलोड हो, तुरंत अपने सर्कल की लिस्ट डाउनलोड करें और अपनी डिटेल्स चेक करें। इसके साथ ही, अपनी 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे जरूरी मूल दस्तावेज (Original Documents) पहले से तैयार रखें, क्योंकि लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बहुत कम समय मिलता है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.