BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026: बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा परीक्षा कल, जानें शिफ्ट टाइमिंग और एग्जाम गाइडलाइंस

Last Updated: Jul 11, 2026, 15:35 IST

BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026: बीपीएसएससी की ओर से कल यानी 12 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन की परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। आप नीचे लेख में एग्जाम शेड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026
BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026

BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) कल यानी दिनांक 12 जुलाई 2026 को कुल 78 सब-इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन की परीक्षा 2026 का आयोजन करेगा। इन पदों की सीबीटी परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण यानी मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी गई पेपर डेट और टाइमिंग के अनुसार एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। 

BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026 Schedule

बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा परीक्षा में शामिल वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी की गाइडलाइंस के बारे में पहले से जानना जरूरी है। एडमिट कार्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए बिहार पुलिस एसआई मद्य निषेध 2026 परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों और निर्देशों को देखें। बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा परीक्षा कुल दो घंटे की होगी। उम्मीदवारों को आखिरी समय की आपाधापी से बचने के लिए अपने परीक्षा स्लॉट (शिफ्ट) और परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

परीक्षा तिथि 

एग्जाम टाइमिंग 

रिपोर्टिंग टाइम

गेट बंद होने का समय 

12 जुलाई 2026 

सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक  

सुबह 10:00 बजे 

10:45 AM

BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026 Pattern 

बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा परीक्षा 2026 राज्य के 38 शहरों के 515 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इनमें अररिया, मधेपुरा, अरवल, मधुबनी, औरंगाबाद, मुंगेर, बांका, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, नालंदा, भागलपुर, नवादा, भोजपुर, पटना, बक्सर, पूर्णिया, दरभंगा, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, सहरसा, गया, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, जमुई, शेखपुरा, जहानाबाद, शिवहर, कैमूर (भभुआ), सीतामढ़ी, कटिहार, सीवान, खगड़िया, सुपौल, किशनगंज, वैशाली, लखीसराय और पश्चिमी चम्पारण आदि जिले शामिल है। एग्जाम पैटर्न के बारे में जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।   

विषय

कुल प्रश्न

कुल अंक

अवधि

सामान्य जागरुकता व करंट अफेयर्स

100

200

2 घंटे

BPSSC Police SI Prohibition Exam 2026 Guidelines

बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में निहित महत्वूपर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अन्यथा परीक्षा देने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।   

  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एक बार गेट बंद हो जाने के बाद, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, उन्हें रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।

  • OMR शीट में 5वें विकल्प को ध्यानपूर्वक भरने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर अपनी किताबें, कॉपी या या छोटा बैग लाने की अनुमति होगी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 11, 2026, 15:35 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News