Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026: बिहार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

Last Updated: Jul 11, 2026, 14:21 IST

Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026: बीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 2026 जारी कर दी है। परीक्षा दिनांक 26 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट में बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी। नीचे लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा? 

Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026
Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026

Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर बीपीएससी बिहार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 2026 जारी कर दी है। परीक्षा दिनांक 26 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक बिहार के अलग-अलग जिलों में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। पदों के सलेक्शन प्रोसेस में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 मई से 31 मई 2026 के बीच मांगे गए थे। आयु सीमा कैटेगरी वाइज 20 वर्ष से 42 वर्ष के बीच आरक्षित है। 

Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

बिहार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 

परीक्षा का नाम 

72वीं प्रारंभिक परीक्षा 2026 

रिक्त पदों की संख्या 

1000 से अधिक

परीक्षा की तिथि 

26 जुलाई 2026 

सलेक्शन प्रोसेस 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bihar.gov.in

Bihar 72nd Prelims Exam Date 2026 

बिहार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में जनरल स्टडी का पेपर शामिल होगा। पेपर की अवधि 120 मिनट की होगी, जो कि कुल 150 अंकों का होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे और उम्मीदवारों को सही उत्तर चुनना होगा। यदि उम्मीदवार प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो विकल्प (E) चुनना अनिवार्य होगा। किसी भी स्थिति में, प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक ही उत्तर चुनना है। यदि कोई उम्मीदवार पांचों विकल्पों (A, B, C, D, E) में से किसी का भी चयन नहीं करता है, तो उसे निगेटिव मार्क किया जाएगा और एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। 

परीक्षा का नाम 

परीक्षा की तिथि 

परीक्षा की अवधि 

बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 2026 

26 जुलाई 2026 

दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक 

Bihar 72nd Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

बिहार 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में जाने के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त करने होंगे। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।  

  • Bihar 72nd Prelims Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan 2nd Grade Teacher 2026 Exam: कल से शुरू होगी राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा, यहां जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 11, 2026, 14:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News