BPSC APO Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने अभियोजन निदेशालय के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर सहायक अभियोजन के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत कुल 300 रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार बीपीएससी की बेवसाइट पर मौजूद APO की भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता मानदंड को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवार रद्द कर दी जाएगी।
BPSC APO Notification 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
बीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एपीओ की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन PDF के रूप में उपलब्ध है, जिसमें विज्ञापन संख्या, पात्रता मानदंड और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी निहित है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| बीपीएससी एपीओ नोटिफिकेशन 2026 PDF |
BPSC APO Recruitment 2026 हाइलाइट्स
बीपीएससी में एपीओ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे
विज्ञापन संख्या, पद का नाम और महत्वपूर्ण तिथियां आदि के नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| विज्ञापन संख्या | 13/2026 |
| पद का नाम | सहायक अभियोजन पदाधिकारी (Assistant Prosecution Officer) |
| रिक्त पदों की संख्या | 300 |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 27 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.bpsc.bihar.gov.in |
BPSC APO Recruitment 2026 Eligibility Criteria
बीपीएससी में एपीओ पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से लॉ की डिग्री के साथ कोर्ट में वकील के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पदों और आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित बीपीएससी एपीओ नोटिफिकेशन 2026 की PDF देख सकते हैं।
BPSC APO Recruitment 2026 के लिेए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी के अंतर्गत एपीओ पदों से संबंधित ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया को पूरा करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें और एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
BPSC APO Bharti 2026 के लिए चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस
इन पदों की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होगी और तीसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। सलेक्शन इन तीनों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100/- रुपये का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं AIIMS की फुल फॉर्म? इस राज्य में हैं दो-दो एम्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation