BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 अप्रेंटिस के पदो पर निकली भर्ती, ये रहा आवेदन लिंक

Last Updated: May 19, 2026, 18:46 IST

BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर  अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 08 जून 2026 है। 

BOB Apprentice Recruitment 2026
BOB Apprentice Recruitment 2026

BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने  योग्य ग्रेजुएट्स से 5000 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 से 08 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को अपने चुने हुए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में से अधिकतम तीन पसंदीदा प्रशिक्षण स्थानों या केंद्रों का चयन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।

BOB Apprentice 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक 

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिेए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक एनएटीएस और एनएपीएस पोर्टल पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

एनएटीएस पोर्टल के जरिए आवेदन करने का लिंक 

क्लिक करें 

एनएपीएस पोर्टल के जरिए आवेदन करने का लिंक 

क्लिक करें

BOB Apprentice 2026 - हाइलाइट्स 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 5000 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बैंक ऑफ बड़ौदा 

पद का नाम 

अप्रेंटिस 

रिक्त पदों की संख्या 

5000

विज्ञापन संख्या 

BOB/HRM/APPRENTICE/ADVT/2026/01 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

19 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

08 जून 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

bankofbaroda.bank.in

BOB Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच रखी गई है। आवेदन शुल्क के रूप में 200 से 600 रुपये देने होंगे। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर टेबल में निहित बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

BOB Apprentice Recruitment 2026 के लिेए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। 

  • BOB Apprentice Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: DM और SDM की पोस्ट में क्या अंतर होता है? जानें कौन कितना ताकतवर

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 18:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News