Bihar DELED Exam Date 2026: बिहार डीएलएड परीक्षा का ऑफिशियल शेड्यूल जारी, यहां देखें एग्जाम डेट

Last Updated: May 20, 2026, 12:44 IST

Bihar DELED Exam Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 8 जून से सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा का समय और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी आगे लेख में देखें।

Bihar DELED Exam Date 2026
Bihar DELED Exam Date 2026

Bihar DELED Exam Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 और प्रवेश पत्र से संबंधित शेड्यूल जारी किया है। डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 8 जून से 22 जून तक सीबीटी (Computer Based Test) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा प्रमंडलीय जिला मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 28 मई, 2026 को समिति की ऑफिशियल वेबसाइट  पर अपलोड कर दिए जाएंगे। 

Bihar DELED Exam Date 2026: ऑफिशियल नोटिस 

बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (बिहार डीएलएड जेईटी) एक राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। जो बिहार डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया के आधार के रूप में कार्य करती है। बिहार में राज्य स्तरीय डीएलएड संस्थानों में प्रवेश के लिए बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई, 2026 को होने जा रहा है। उम्मीदवार ऑफिशियल शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

 

Bihar DELED Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

बिहार डीएलएड एग्जाम 2026 राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा और एडमिट कार्ड डेट के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

परीक्षा का नाम 

डी.एल.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2026 

भर्ती निकाय 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

परीक्षा का तिथि 

8 से 22 जून, 2026

परीक्षा का तरीका 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

एडमिट कार्ड 

28 मई, 2026

मॉक टेस्ट

28 मई, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

form.bsebdeled.com 

Check: UGC NET June 2026 Registration Last Date

Bihar DELED Exam Admit Card 2026 कब आएगा?

बिहार डी.एल.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 28 मई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा में अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट का लिंक भी 28 मई को एक्टिव किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर क्लिक कर मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकेंगे और अपनी प्रैक्टिस भी कर सकते हैं।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 12:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News