Bihar B.Ed Answer key 2026: बिहार बीएड आंसर-की biharcetbed-brabu.in जल्द, रिस्पॉन्स PDF कर सकेंगे Download, ऑब्जेक्शन विंडो..

Last Updated: Jun 8, 2026, 14:07 IST

Bihar B.Ed CET एग्जाम 2026 की आंसर-की आज यानी 8 जून 2026 को कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट biharbedcet-brabu.in पर जारी कर दी जाएगी। साथ ही, इस आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए वेबसाइट 9 और 10 जून को खुली रहेगी। यहां से जानें सभी लेटेस्ट अपडेट्स।

Bihar B.Ed Answer key 2026: बिहार बीएड आंसर-की biharcetbed-brabu.in जल्द, रिस्पॉन्स PDF कर सकेंगे Download, ऑब्जेक्शन विंडो..
Bihar B.Ed Answer key 2026: बिहार बीएड आंसर-की biharcetbed-brabu.in जल्द, रिस्पॉन्स PDF कर सकेंगे Download, ऑब्जेक्शन विंडो..

Bihar B.Ed CET Answer Key 2026 Releasing Today: बिहार के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों से बीएड (B.Ed) करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा आज 08 जून 2026 को बिहार बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED 2026) की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट biharbedcet-brabu.in पर जारी कर दी जाएगी। 

Bihar B.Ed CET का यह एंट्रेंस एग्जाम 07 जून 2026 को आयोजित किया गया था। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपने क्वश्न पेपर के सेट (Set A, B, C, D) के अनुसार ऑफिशियल रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की की PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों को आंसर-शीट में कोई गलती मिलती है, तो वह तुरंत ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। 

Bihar B.Ed CET 2026: एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स 

Bihar B.Ed CET 2026 के एग्जाम में शामिल हुए छात्र आंसर-शीट से जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने और उनके बारे में जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स

आयोजक विश्वविद्यालय

BRABU, मुजफ्फरपुर

एग्जाम की डेट 

07 जून 2026

आंसर-की जारी होने की डेट 

08 जून 2026 (आज जल्द)

ऑब्जेक्शन फिल करने की अवधि 

09 जून से 10 जून 2026

फाइनल आंसर-की की डेट

19 जून 2026 से पहले

ऑफिशियल रिजल्ट 

19 जून 2026 तक 

ऑफिशियल वेबसाइट

biharcetbed-brabu.in

Bihar B.Ed 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड करें? 

Bihar B.Ed 2026 की ऑफिशियल आंसर-की को देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. Bihar B.Ed CET 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे ‘Bihar CET B.Ed 2026 Provisional Answer Key’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी बुकलेट सीरीज (Set A, B, C, या D) को चुनें। 
  4. फिर, अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को फिल करें।  
  5. आपके सामने आंसर-की की एक PDF फाइल खुल जाएगी।
  6. इसे अपने डिवाइस में Download कर लें और आंसर को मिलाएं। 

आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने की प्रक्रिया 

Bihar B.Ed 2026 की आंसर-की डाउनलोड करने के बाद यदि किसी छात्र को लगता है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए किसी प्रश्न का आंसर गलत है, तो वे यहां दी गई जानकारी को देखें। 

  • समय सीमा: ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए ऑफिशियल लिंक वेबसाइट पर 09 जून से 10 जून 2026 तक ही एक्टिव रहेगा। 
  • जरूरी नियम: सभी छात्र ऑब्जेक्शन केवल ऑनलाइन मोड में ही फिल कर पाएंगे। इसके साथ आपको सही आंसर के लिए प्रूफ वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे, तभी आपके ऑब्जेक्शन को सही माना जाएगा। 

छात्रों के लिए इस बार खास क्या है?

  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं: इस एग्जाम में कुल 120 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। छात्रों को सही आंसर फिल करने पर पूरे मार्क्स दिए जाएंगे। 
  • पासिंग मार्क्स: जनरल कैटेगरी के छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 35% और OBC/SC/ST/EWS कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 30% मार्क्स लाना जरूरी है।
  • अनुमानित कट-ऑफ ट्रेंड: एग्जाम लेवल को देखते हुए इस साल सरकारी कॉलेजों के लिए जनरल कैटेगरी का कट-ऑफ 90 से 95 मार्क्स के बीच जाने की उम्मीद करी जा रही है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 8, 2026, 14:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News