RE-NEET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड

Last Updated: Jun 8, 2026, 12:27 IST

RE-NEET UG 2026 एंट्रेंस एग्जाम के लिए निर्धारित एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। साथ ही, इस साल इसे 2 लिंक्स में अलग-अलग जारी किया गया है। छात्र एग्जाम में शामिल होने ने पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं। 

RE-NEET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
RE-NEET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड

NEET UG 2026 Re-Exam City Slip Released: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे सभी छात्रों के लिए एक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है।

21 जून 2026 को होने वाले इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अब अपनी अलॉटेड सिटी स्लिप की जानकारी वेवसाइट पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। साथ ही, इस साल NTA ने NEET UG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए दो लिंक एक्टिव किए हैं। 

NEET UG 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 1 - यहां क्लिक करें

NEET UG 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2 - यहां क्लिक करें

NEET UG 2026 री-एग्जाम से जुड़ी जरूरी डेट्स और हाइलाइट्स

21 जून 2026 को होने वाले एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में एग्जाम डेट के साथ-साथ एग्जाम मोड और एग्जाम टाइमिंग जानने के लिए यहां देखें।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

एग्जाम का नाम

NEET UG 2026 (Re-Examination)

आयोजक संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

सिटी स्लिप रिलीज डेट

07 जून 2026 (जारी हो चुकी है)

एग्जाम की डेट

21 जून 2026 (रविवार)

एग्जाम का टाइम 

दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक

एग्जाम का मोड

पेन और पेपर 

कुल एग्जाम शहर

भारत में 551 शहर और विदेशों में 14 शहर

एडमिट कार्ड की एक्सपेक्टेड डेट्स 

14 जून 2026 तक

ऑफिशियल वेबसाइट

neet.nta.nic.in

NEET UG 2026 Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र एग्जाम में शामिल होने से पहले नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करें। 

  1. NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "Advance Intimation of Examination City for NEET (UG) 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. फिर, अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड को फिल करें।
  5. सभी डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी। इसे चेक करें और भविष्य के लिए इसका PDF डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट निकाल लें।

NTA ने छात्रों को क्या कहा? 

NTA ने स्पष्ट रूप से छात्रों को कहा है कि यह एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से बिल्कुल अलग होता है। एग्जाम सिटी स्लिप केवल इसलिए जारी की जाती है ताकि छात्रों को अपने एग्जाम सेंटर के शहर के बारे में जानकारी मिल सकें। साथ ही, ओरिजिनल एडमिट कार्ड एग्जाम के केवल कुछ दिन पहले ही जारी किया जाता है। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 8, 2026, 12:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News