सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2025 के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) यूनिवर्सिटी (SIU) ने SNAP टेस्ट 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। SIU ने एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है।
जिन सभी छात्रों ने 14 दिसंबर 2025 को होने वाले SNAP टेस्ट 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल snaptest.org पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम देश भर के प्रमुख MBA प्रोग्राम में एंट्री लेने के लिए आयोजित की जाती है।
SNAP Test 2: टेस्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और टाइम
SNAP एग्जाम 2025 तीन स्टेप्स में आयोजित की जा रही है, जिनमें से दूसरा स्टेप 14 दिसंबर को करवाया जाएगा। सभी छात्र एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट्स से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें।
| इवेंट | SNAP टेस्ट 2 के लिए डेट्स | टाइम |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट्स | 08 दिसंबर 2025 | सोमवार |
| SNAP टेस्ट 2 एग्जाम डेट | 14 दिसंबर 2025 | रविवार |
| एग्जाम ड्यूरेशन | 60 मिनट (1 घंटा) | |
| SNAP 2025 एग्जाम रिजल्ट | 09 जनवरी 2026 | शुक्रवार |
SNAP 2025 टेस्ट 2 एडमिट कार्ड - यहां क्लिक करें
SNAP 2025 टेस्ट 2 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
SNAP 2025 टेस्ट 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र हमारे बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप SNAP की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.snaptest.org/ पर जाएं।
- होमपेज पर "Download SNAP 2025 Admit Card for Test 2" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- फिर, अपना SNAP ID और पासवर्ड फील करें।
- फिर, लॉग-इन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- PDF फॉर्मेट में एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
याद रखें: एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट A4 साइज़ के पेपर पर होना अनिवार्य है। साथ ही, उस पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation