RBSE 10th Result 2026 Update: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? यहां से जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर

Akshara Verma
Last Updated: Mar 12, 2026, 13:42 IST

Rajasthan Board 10th Result 2026: RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी हो सकता है। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। RBSE राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की डेट्स और लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां देखें।

Rajasthan Board Class 10 Result Kab Ayega Check
Rajasthan Board Class 10 Result Kab Ayega Check

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। RBSE, जल्द ही 10वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नतीजे 20 मार्च या इसके बाद घोषित किए जा सकते हैं। यानी बोर्ड रिजल्ट आने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार नतीजों को लेकर बोर्ड की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही, आंसर शीट का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। 

RBSE की ओर से इस बार 30 हजार 915 टीचरों से कॉपियों की जांच करवाई जा रही है। सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड ने 6195 सेंटरों पर सब्जेक्ट-वाइज 175 सब्जेक्ट के एग्जाम कराए है। साथ ही, सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि 2027 से दसवीं के एग्जाम 2 बार होंगे, जो छात्रों के लिए पहली अनिवार्य है, और दूसरी ऐच्छिक होगी। 10वीं में इस बार 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी और बारहवीं में 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी पंजीकृत थे।

रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी 

छात्रों की सुविधा के लिए नीचे दी गई टेबल में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट इंपोर्टेंट जानकारी 
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
एग्जाम का नाम राजस्थान बोर्ड 10वीं एग्जाम 2026
एग्जाम की डेट  11 मार्च 2026 
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 20 मार्च 2026 तक जारी हो सकता 
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in
ऑप्शनल पोर्टल rajresults.nic.in 

RBSE 10th रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

छात्र अपना राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 को ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे। RBSE 10th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, मार्क्स देखने के लिए डायरेक्ट लिंक इन वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा:

RBSE 10th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करते समय अपना रोल नंबर तैयार रखें। यह रिजल्ट देखने के लिए जरूरी होगा। हमने छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के लिए आसान स्टेप्स नीचे लेख में साझा किए हैं।

  • सबसे पहले RBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • टॉप मेन्यू में “RBSE 10th Result 2026” लिंक क्लिक करें।
  • छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में निम्नलिखित विवरणों की जांच जरूर कर लें:

  • छात्र का नाम और रोल नंबर।
  • माता-पिता का नाम।
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)।
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत।
  • पास/फेल का स्टेटस और ग्रेड।

यहां भी पढ़े: RTE राजस्थान लॉटरी परिणाम 2026: आज दोपहर 4 बजे जारी होगी लॉटरी; 6 लाख से ज्यादा एप्लीकेशन, यहां @rajpsp.nic.in से पाएं डायरेक्ट लिंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 12, 2026, 13:42 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News