ICSI CSEET June 2026 Registration: रजिस्ट्रेशन की लास्ट 28 फरवरी तक बढ़ी, एग्जाम डेट्स और डॉक्यूमेंट लिस्ट देखें

Akshara Verma
Last Updated: Feb 18, 2026, 19:26 IST

ICSI ने CSEET जून 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। छात्र ऑफिशियल सूचना के अनुसार, छात्र अब 28 फरवरी तक CSEET जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे देखें। 

CSEET June Registration Last Date Extended
CSEET June Registration Last Date Extended

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CSEET जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 28 फरवरी, 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। पहले यह डेट 15 फरवरी को समाप्त हो रही थी, लेकिन छात्रों की मांग और सुविधा को देखते हुए संस्थान ने इसे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

CSEET जून 2026 के एग्जाम 1 से 4 जून, 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। लास्ट डेट तक रजिस्टर करने वाले छात्रों को एग्जाम में बैठने के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। CSEET जून 2026 का एप्लिकेशन फीस 7500 रुपये तय की गई है। साथ ही, छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद, ICSI 1 मार्च को नामांकन विंडो बिना लेट फीस के खोलेगा।

CSEET जून 2026: इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स

रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ने से उन छात्रों को एक और मौका मिला है, जो किसी कारणवश अब तक रजिस्टर नहीं कर पाए थे। छात्र CSEET जून के एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स
रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट  28 फरवरी, 2026
एग्जाम फॉर्म शुरू होने की डेट  01 मार्च, 2026
बिना लेट फीस एनरोलमेंट की लास्ट डेट 07 अप्रैल, 2026
CSEET जून 2026 एग्जाम की डेट 01 जून से 04 जून, 2026
एग्जाम मोड  सेंटर-बेस्ड (Offline/OMR)

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट 

रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्रों को ये सुनिश्चित करना होगा कि इन निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी (स्कैन की हुई) अपने पास रखें। 

स्कैन किए गए डाक्यूमेंट  डिटेल्स 
छात्र की फोटो  10kb से 20kb के बीच
छात्र के हस्ताक्षर 10kb से 20kb के बीच
जन्म तिथि प्रमाणपत्र 10वीं पास की मार्कशीट 
कक्षा 12वीं का हॉल टिकट यदि दिखाई दे रहा है
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
कैटेगरी प्रमाणपत्र फिस में छूट प्राप्त करने के लिए
पहचान के किसी भी प्रमाण में से कोई एक
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड

रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स 

छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए ICSI के ऑफिशियल पोर्टल smash.icsi.edu पर जाकर इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट smash.icsi.edu या सीधे SMASH Portal पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'Proceed to Registration' पर क्लिक करें।
  3. अपनी बुनियादी जानकारी, शैक्षिक योग्यता और संपर्क डिटेल्स फिल करें।
  4. फिर, कुछ डाक्युमेंट को बताए गए साइज के अनुसार अपलोड करें।
  5. सामान्य कैटेगरी के लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण बदलाव: जून 2026 से नया पैटर्न

छात्र को ध्यान देना चाहिए कि जून 2026 सेशन से CSEET के एग्जाम नए सिलेब्स के आधार पर होगी। अब यह एग्जाम रिमोट प्रोक्टर्ड के बजाय एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन फीस और सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसकी पूरी डिटेल्स जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News