Current Affairs One-Liners 18 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप बुक, भारत-फ्रांस समझौता, बांग्लार युवा साथी योजना आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
-
भारत ने हाल ही में किस देश से अपने संबंधों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाते हुए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए- फ्रांस
-
प्रधानमंत्री मोदी किस तारीख को भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे- 19 फरवरी 2026
-
हाल ही में चर्चा में रहा कूनो नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है- मध्य प्रदेश
-
किस टीम ने बंगाल की टीम को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई- जम्मू और कश्मीर
-
किस केन्द्रीय मंत्री ने हाल ही में इंडियाएआई मिशन 2.0 की शुरुआत किसने की- अश्विनी वैष्णव
-
हाल ही मेंइंडिया इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप बुक किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गयी- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
-
हरियाणा सरकार ने 4 जिलों में कितने करोड़ रुपये की सौर ऊर्जा संचालित सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी- 402 करोड़
-
हाल ही में बांग्लार युवा साथी योजना किस राज्य में शुरू की गई- पश्चिम बंगाल
-
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत कौन से स्थान पर पहुंचा- 75वें
-
शैक्षणिक सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए IICA ने किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया- NALSAR विधि विश्वविद्यालय
Comments
All Comments (0)
Join the conversation