Current Affairs Quiz 17 Feb 2026: बायोएशिया 2026 इंटरनेशनल समिट का उद्घाटन कहां किया गया?

Last Updated: Feb 17, 2026, 16:39 IST

Current Affairs Quiz 17 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में बायोएशिया 2026, AI इम्पैक्ट समिट 2026, ऑपरेशन स्ट्राइप्स आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

Current Affairs Quiz 17 Feb 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में बायोएशिया 2026, AI इम्पैक्ट समिट 2026, ऑपरेशन स्ट्राइप्स आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.

1. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के डिजिटल साथी 'भारत विस्तार' का शुभारंभ किस शहर से किया?

A) भोपाल
B) नई दिल्ली
C) जयपुर
D) लखनऊ

उत्तर: C) जयपुर 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में जयपुर से किसानों के डिजिटल साथी 'भारत विस्तार' (Bharat Vistaar) का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को स्मार्ट, सशक्त और सूचना के साथ संपन्न बनाना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान अपने मोबाइल फोन के जरिए एक ही कॉल से सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

2. ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली अंडरवाटर जुड़वां ट्यूब सड़क-सह-रेल सुरंग की कुल लंबाई कितनी है?

A) 15.79 किलोमीटर

B) 33.7 किलोमीटर

C) 25.5 किलोमीटर

D) 40.0 किलोमीटर

उत्तर: B) 33.7 किलोमीटर

केंद्र सरकार ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली देश की पहली अंडरवाटर जुड़वां ट्यूब सड़क-सह-रेल सुरंग परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने इसे अनुमोदित कर दिया है। 33.7 किलोमीटर लंबी चार लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना में नदी के नीचे 15.79 किलोमीटर की जुड़वां ट्यूब सुरंग शामिल होगी. यह एनएच-15 पर गोहपुर और एनएच-715 पर नुमालीगढ़ को जोड़ेगा।

3. हाल ही में बायोएशिया 2026 अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?

A) तेलंगाना
B) तमिलनाडु
C) कर्नाटक
D) महाराष्ट्र  

उत्तर: A) तेलंगाना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हाल ही में बायोएशिया 2026 (BioAsia 2026) अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (HICC) में आयोजित किया जा रहा। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय 'टेकबायो अनलीशेड - एआई, ऑटोमेशन और लाइफ साइंसेज में क्रांतिकारी बदलाव' (TechBio Unleashed – AI, Automation, and the Revolutionary Changes in Life Sciences) है।

4. हाल ही में 'ऑपरेशन स्ट्राइप्स' के तहत एक वयस्क नर बाघ को पापिकोंडा नेशनल पार्क में छोड़ा गया, यह किस राज्य में स्थित है?

A) तेलंगाना
B) आंध्र प्रदेश
C) कर्नाटक
D) महाराष्ट्र
उत्तर: D) आंध्र प्रदेश

‘ऑपरेशन स्ट्राइप्स’ (Operation Stripes) के तहत एक वयस्क नर बाघ ‘एक्सप्लोरर’ (Explorer) को दोबारा पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा गया है। यह कदम बाघ संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के पुनर्स्थापन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश में पूर्वी घाट में गोदावरी नदी के किनारे स्थित है।

5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा में AI से संबंधित दो राष्ट्रीय पहलों का उद्घाटन किया?

A) डिजिटल इंडिया समिट 2026
B) भारत एआई समिट 2026
C) राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलन
D) विज्ञान कांग्रेस 2026

उत्तर: B) भारत एआई समिट 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने भारत मंडपम में आयोजित भारत एआई समिट 2026 में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल, 'भारत में स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रणनीति' (SAHI) और 'स्वास्थ्य एआई के बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म' (BODH) का उद्घाटन किया. इसका उद्देश्य केंद्र द्वारा भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका को बढ़ावा देना है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News