सेना से रिटायर रिसालदार पिता की बेटी ने बढ़ाया मान, लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर किया कमाल

Last Updated: Feb 17, 2026, 17:10 IST

Prerna Singh lieutenant colonel Story: प्रेरणा सिंह, यह एक ऐसा नाम है, जिन्होंने न केवल विवाह, वर्दी और जिम्मेदारी को निभाया, बल्कि अपने पापा, दादा और नाना का नाम रोशन करते हुए पहले मेजर और बाद में लेफ्टिनेंट कर्नल बनीं। बचपन से वह सेना में जाने और वर्दी पहनने का शौक रखती था और उनका सपना साकार हो गया। 

Prerna Singh lieutenant colonel Story
Prerna Singh lieutenant colonel Story

Prerna Singh lieutenant colonel Story: प्रेरणा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ। वह बचपन से ही सेना में भर्ती होना चाहती थी क्योंकि उन्होंने अपने पिता, दादा और नाना को इस वर्दी में देखा था। प्रेरणा के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से उनके घर में खुशी का माहौल है। 

प्रेरणा सिंह के पिता रह चुके हैं भारतीय सेना में रिसालदार 

अगर हम प्रेरणा सिंह के परिवार की बात करें, तो उनके पिता भारतीय सेना में रिसालदार के पद से रिटायर हो चुके हैं। चाचा बॉर्डर इंडियन सिक्योरिटी (BSF) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर रह चुके हैं। प्रेरणा पहले भारतीय सेना में मेजर बनी। फिर लेफ्टिनेंट कर्नल बन गई। 

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रेरणा के पति पेशे से हैं वकील 

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रेरणा सिंह मेरठ और जयपुर के बाद पुणे में पोस्टेड है। वह सेना के इंजीनियरिंग कौर में हैं। प्रेरणा सिंह की शादी हो चुकी है। उनके पति का नाम मंधाता है, जो पेशे से वकील है। प्रेरणा की एक बेटी भी है, जिसका नाम प्रतिष्ठा है। 

घर पर पहनती हैं राजपूताना पारंपरिक ड्रेस 

प्रेरणा जब भी अपने घर पर आती है, तो राजपूताना पारंपरिक ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। इस तरह उन्होंने न केवल अपनी परंपरा को फॉलो किया, बल्कि घर-परिवार का मान भी बढ़ाया है। गांव के युवा उनसे प्रेरणा लेकर सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: डॉक्टर से बनीं IAS, UPSC में 5वीं रैंक लाकर कायम की अनोखी मिसाल

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News