दिल्ली के 10 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट, यहां चेक करें

Last Updated: Feb 17, 2026, 18:05 IST

दिल्ली को जहां एक तरफ इतिहास का शहर कहा जाता है, तो दूसरी तरफ यह पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का भी घर है। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से दिल्ली के 10 सबसे अमीर परिवारों के बारे में जानेंगे, जो कि उद्योग की दुनिया के साथ-साथ पूंजी की दुनिया में भी पहचान रखते हैं। 

दिल्ली के 10 सबसे अमीर व्यक्ति
दिल्ली के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

दिल्ली को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कुछ लोग इसे दिल वालों का शहर कहते हैं, तो कुछ लोग इसे इतिहास का शहर भी कहते हैं। हालांकि, इन नामों के इतर यह शहर पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिए भी जाना जाता है।

ऐसे में मुंबई के बाद कुछ लोग इसे उद्योगपतियों का शहर भी कहते हैं। क्योंकि, दिल्ली में देश के कई बड़े दिग्गज उद्योगपतियों का निवास है। ऐसे में यहां कई ऐसे उद्योगपति भी हैं, जो कि पूंजी के मामले में Forbes List 2025 में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम दिल्ली के 10 सबसे अमीर परिवारों के बारे में जानेंगे। 

दिल्ली के 10 सबसे अमीर परिवार 

शिव नाडर परिवार सबसे अमीर 

दिल्ली में पूंजी के मामले में सबसे अमीर शिव नाडर परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 40.2 बिलियन डॉलर दर्ज की गई है। नाडर परिवार HCL कंपनी का मालिक है, जो कि आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी है। उन्होंने अपनी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा को कंपनी की कमान सौंप दी थी, जो कि वर्तमान में सलाहकार के रूप में कंपनी देख रही हैं।

सुनील मित्तल 

सुनील मित्तल दिल्ली में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 30.7 बिलियन डॉलर हैं। मित्तल परिवार एयरटेल कंपनी का मालिक है, जिसके एशिया और अफ्रीका में 550 मिलियन ग्राहक हैं। 

रवि जयपुरिया परिवार

रवि जयपुरिया भारत में कोला किंग के नाम से जाने जाते हैं। उनकी कुल संपत्ति 17.3 बिलियन डॉलर दर्ज की गई है। जयपुरिया परिवार पिज्जा हट, KFC  और पेप्सी बोटलिंग के लिए जाना जाता है। इनकी कंपनी वरूण बीव्रेजेस और देवयानी इंंटरनेशनल लिमिटेड है।

बरमन परिवार

दिल्ली में रहने वाले बरमन परिवार डाबर कंपनी के मालिक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10.4 बिलियन डॉलर हैं। वर्तमान में कंपनी को मोहित बर्मन और साकेत बर्मन चला रहे हैं। 

कपिल और राहुल भाटिया 

कपिल और राहुल भाटिया का परिवार 10.1 बिलियन डॉलर के साथ दिल्ली में टॉप उद्योगपतियों में शामिल है। यह परिवार एयरलाइन कंपनी इंडिगो का मालिक है। 

विनोद और अनिल राय गुप्ता 

दिल्ली में रहने वाले विनोद और अनिल राय गुप्ता हैव्लस कंपनी के मालिक हैं। यह परिवार 15 फैक्ट्रियों का संचालन करता है। इनकी कुल संपत्ति 9.5 बिलियन डॉलर है। कंपनी की शुरुआत 1958 में हुई थी।

विवेक चांद सहगल परिवार 

विवेक चांद सहगल परिवार मदरसन ग्रुप के मालिक हैं, जो कि भारत में लग्जरी कार ब्रांड्स की गाड़ियों की सप्लाई करते हैं। इनकी कुल संपत्ति 8.9 बिलियन डॉलर है। 

विक्रम लाल और परिवार 

विक्रम लाल और परिवार भारत में Royal Enfield और Eicher कंपनी के मालिक हैं। इनकी कुल संपत्ति 8.8 बिलियन डॉलर है। कंपनी बुलेट बाइक से लेकर ट्रक, बस और ट्रैक्टर बनाती है। इसे सिद्धार्थ लाल संचालित कर रहे हैं। 

कुलदीप सिंह और गुरबचन सिंह ढींगरा

कुलदीप सिंह और गुरबचन सिंह ढींगरा बर्जर पेंट्स के मालिक हैं। इनकी कुल संपत्ति 7.5 बिलियन डॉलर है। इस कंपनी को उन्होंने विजय माल्या से खरीदा था। कंपनी बांग्लादेश, रूस और पोलैंड में भी अपना पेंट बिजनेस करती है।

रमेश और राजीव जुनेजा परिवार

रमेश और राजीव जुनेजा परिवार प्रसिद्ध बायोफार्मा कंपनी Mankind के मालिक हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति 7 बिलियन डॉलर है। 

दिल्ली के सबसे अमीर लोग 

दिल्ली रैंक

भारत रैंक (Top 100)

नाम

मुख्य कंपनी

कुल संपत्ति (USD)

1.

4.

शिव नाडर और परिवार

HCL Technologies

$40.2 बिलियन

2.

7.

सुनील मित्तल और परिवार

Bharti Airtel

$30.7 बिलियन

3.

14.

रवि जयपुरिया

RJ Corp (Varun Beverages)

$17.3 बिलियन

4.

23.

बर्मन परिवार

Dabur India

$10.4 बिलियन

5.

25.

कपिल और राहुल भाटिया

InterGlobe (IndiGo)

$10.1 बिलियन

6.

27.

विनोद और अनिल राय गुप्ता

Havells India

$9.5 बिलियन

7.

30.

विवेक चांद सहगल और परिवार

Motherson Group

$8.9 बिलियन

8.

31.

विक्रम लाल और परिवार

Eicher Motors

$8.8 बिलियन

9.

38.

कुलदीप और गुरबचन सिंह ढींगरा

Berger Paints

$7.5 बिलियन

10.

42.

रमेश और राजीव जुनेजा

Mankind Pharma

$7.0 बिलियन

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News