HBSE Admit Card 2026 OUT: हरियाणा 10th-12th बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 25 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Akshara Verma
Last Updated: Feb 17, 2026, 12:35 IST

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने क्लास 10th 12th बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। रेगुलर मोड के छात्र अपने स्कूल में जाकर वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE Haryana Board Class 10th, 12th Admit Card Out
HBSE Haryana Board Class 10th, 12th Admit Card Out

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज, 17 फरवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। 

ऑफिशियल अधिसूचना - यहां क्लिक करें

HBSE Exam 2026: एग्जाम कब से है? 

हरियाणा बोर्ड के एग्जाम इस बार फरवरी के आखरी हफ्ते से शुरू हो रहे हैं। 12वीं के एग्जाम 25 फरवरी से शुरू होंगे, वहीं 10वीं के एग्जाम 26 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम का टाइम दोपहर 12:30 बजे से 03:30 बजे तक रहेगा।

HBSE बोर्ड एग्जाम 2026 की डिटेल्स

इवेंट  10वीं के एग्जाम  12वीं के एग्जाम 
एग्जाम शुरू होने की डेट 26 फरवरी 2026 25 फरवरी 2026
एग्जाम खत्म होने की डेट 20 मार्च 2026 01 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 17 फरवरी 2026 17 फरवरी 2026
एग्जाम का टाइम  12:30 PM - 03:30 PM 12:30 PM - 03:30 PM
ऑफिशियल वेबसाइट  bseh.org.in bseh.org.in

एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया छात्रों की कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग है।

  • रेगुलर छात्र: रेगुलर छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। उन्हें अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट से लॉग-इन आईडी के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर, उन पर हस्ताक्षर और मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे।
  • प्राइवेट/ओपन स्कूल छात्र (Private/HOS Candidates): प्राइवेट और हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पिछला रोल नंबर, नाम, पिता और माता का नाम दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद छात्र नीचे दी गई जानकारी का मिलान अवश्य कर लें:

  1. छात्र का नाम और माता-पिता का नाम।
  2. फोटो और हस्ताक्षर (साफ दिखने चाहिए)।
  3. परीक्षा केंद्र का नाम और पता।
  4. विषयों की सूची और उनकी सही तारीखें।

एडमिट कार्ड में सुधार: यदि आपके एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें। बोर्ड ने 20 फरवरी 2026 तक सुधार के लिए समय दिया है। इसके बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News