HPBOSE SOS Improvement Examination Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने स्टेट ओपन स्कूल (SOS) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने ये सितंबर 2025 में 'स्पेशल इम्प्रूवमेंट' एग्जाम आयोजित किए थे। जिन भी छात्रों ने यह एग्जाम में हिस्सा लिया था, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सभी छात्र अब HPBOSE SOS कक्षा 10 इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2025 और HPBOSE SOS कक्षा 12 इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2025 देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hnbesc.org पर विजिट करें। छात्रों ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर रोल नंबर से लॉग इन करें। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड ने अलग-अलग लिंक दिए है।
SOS 10th Special Improvement Examination Result - यहां क्लिक करें
SOS 12th Special Improvement Examination Result - यहां क्लिक करें
HPBOSE SOS Result 2025: इंपोर्टेंट डिटेल्स
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी किए गए रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को यह जानकारी होना जरूरी है। सभी छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| डिटेल्स | 10वीं | 12वीं |
| एग्जाम का महीना | सितंबर 2025 | सितंबर 2025 |
| कुल पास प्रतिशत | 77.84% | 89.19% |
| रिजल्ट | जारी | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hpbose.org | hpbose.org |
रिचेकिंग के लिए रजिस्टर कैसे करें?
जारी किए गए रिजल्ट में यदि छात्रों को अपने प्राप्त मार्क्स में कुछ गड़बड़ लग रही है, तो आप बोर्ड द्वारा जारी किए जा रहे “रिचेकिंग” का उपयोग कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह एक खास मौका है।
रिचेकिंग से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और फीस
- लास्ट डेट: 23 जनवरी, 2026 तक।
- रिचेकिंग फीस: ₹800 प्रति सब्जेक्ट।
- री- इवैल्यूएशन फीस: ₹1,000 प्रति सब्जेक्ट।
HPBOSE SOS का रिजल्ट कैसे करें चेक?
HPBOSE SOS स्पेशल इम्प्रूवमेंट एग्जाम का रिजल्ट चेक करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में।
- छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Results' टैब पर क्लिक करें।
- फिर "HPSOS 10th/12th Special Improvement Result, September-2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर फिल करें और 'Search' बटन दबाएं।
- फिर, रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation