HPBOSE Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

Akshara Verma
Last Updated: Feb 25, 2026, 19:05 IST

HPBOSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE Admit Card 2026 Out
HPBOSE Admit Card 2026 Out

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने साल 2026 की 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड अब ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध हैं। छात्रों को स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त होंगे। स्कूल HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। साथ ही, इसे डाउनलोड करने के लिए अपना यूजर कोड और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

स्कूलों के लिए इंपोर्टेंट निर्देश

सभी छात्र सीधे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया स्कूलों के लिए है:

  1. स्कूल लॉगिन: स्कूल के प्रधानाचार्य या अधिकृत व्यक्ति को बोर्ड के School Login पोर्टल पर जाना होगा।
  2. डिटेल्स फिल करें: स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  3. डाउनलोड: छात्रों के एडमिट कार्ड बल्क में डाउनलोड करें और उन पर स्कूल की मुहर और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर करें।
  4. इसके बाद ही एडमिट कार्ड छात्रों को बांटे जाएंगे।

HP Board एग्जाम 2026 की मुख्य डिटेल्स 

एग्जाम से जुड़ी जरूरी सभी डेट्स और जानकारी जानने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट जानकारी
बोर्ड का नाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
कक्षाएं 10वीं (Matric) और 12वीं (Plus-Two)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 25 फरवरी, 2026
एग्जाम शुरू होने की डेट 03 मार्च, 2026 (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org

एडमिट कार्ड में क्या चेक करें? 

HPBOSE बोर्ड द्वारा जैसे ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वैसे ही, स्कूलों और छात्रों को इन निम्नलिखित जानकारियों को चेक करना होगा।

  1. छात्र का नाम और फोटो
  2. माता-पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. एग्जाम सेंटर का नाम और पता 
  5. सब्जेक्ट और सब्जेक्ट कोड
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News