GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट में बदलाव, जल्द gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध होगी नई डेट

Akshara Verma
Jan 2, 2026, 12:40 IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली GATE 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट। ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने की जल्द उपलब्ध होगी नई डेट।

GATE Admit Card 2026 Release Date Postponed
GATE Admit Card 2026 Release Date Postponed

GATE 2026 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले नोटिस के अनुसार,GATE 2026 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 को जारी होने वाले था। परंतु, ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, अब GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की डेट पोस्टपोन कर दी गई है। साथ ही, छात्रों के लिए नई डेट जल्द ही जारी की जाएगी। 

GATE 2026 एग्जाम का इंपोर्टेंट शेड्यूल

GATE 2026 के एडमिट कार्ड में देरी होने पर भी एग्जाम की डेट्स में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। एग्जाम से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर जरूर डालें।

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
एडमिट कार्ड की पुरानी डेट  2 जनवरी 2026 
एडमिट कार्ड जारी होने की नई डेट  जल्द होगी घोषित 
GATE 2026 एग्जाम की डेट  7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
रिजल्ट की घोषणा 19 मार्च 2026

GATE 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्रों के लिए GATE 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. GATE 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, छात्र अपना Enrollment ID/Email Address और Password फील करें।
  4. उसके बाद, कैप्चा कोड फील करके 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट लें। 

GATE 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल 

छात्र GATE 2026 का पुरा शेड्युल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डाल सकते हैं। 

डेट  टाइम  एग्जाम टेस्ट 
7 फरवरी, 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एजी, ईएस, जीजी, आईएन, एमए, एमएन, टीएफ, एक्सई, एक्सएल
7 फरवरी, 2026 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (UTC) एई, बीटी, सीएच, सीवाई, जीई, पीएच, एक्सएच
8 फरवरी, 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सीएस-1, एसटी
8 फरवरी, 2026 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (UTC) सीएस-2, ईवाई, एनएम, पीई
14 फरवरी, 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सीई-1, ईई, पीआई
14 फरवरी, 2026 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (UTC) बीएम, सीई-2, एमई, एमटी
15 फरवरी, 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चुनाव आयोग
15 फरवरी, 2026 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (UTC) हां हां
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

    Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

    ... Read More
    Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

    Trending

    Latest Education News