AIBE 20 Result: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा अखिल भारतीय बार एग्जाम (AIBE) 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। BCI जल्द ही एग्जाम के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित करने जा रहा है। पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, परिषद जनवरी 2026 की शुरुआत में ही फाइनल आंसर-की जारी कर सकती है, जिसके बाद रिजल्ट जल्द आ जाएगा। छात्र फाइनल आंसर-की PDF और रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करना होगा।
AIBE 20 एग्जाम 2025 के रिजल्ट और फाइनल आंसर-की की एक्सपेक्टेड डेट्स
AIBE XX एग्जाम 30 नवंबर, 2025 को पूरे देश में आयोजित की गई थी। AIBE XX की लास्ट आंसर-की 3 दिसंबर, 2025 को जारी की गई थी। लेकिन छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों को देखते हुए फाइनल आंसर-की को दोबारा जारी किया जाएगा।
AIBE 20 Result 2026: AIBE 20 एग्जाम का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की
AIBE 20 का एग्जाम 30 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया था। साथ ही, रिजल्ट एग्जाम के 2 से 3 महीने के अंदर जारी किया जा सकता हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट: allindiabarexamination.com
- लॉगिन क्रेडेंशियल: रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि
AIBE 20 पासिंग मार्क्स
AIBE एक क्वालीफाइंग एग्जाम है, यानी छात्रों को बता दें इसमें कोई भी मेरिट लिस्ट नहीं बनाई जाती। आपको बस पासिंग मार्क्स प्राप्त करने होते हैं।
| कैटेगरी | पासिंग मार्क्स | जरूरत मार्क्स |
| सामान्य (General) / OBC | 45% | 45 |
| SC / ST / PwD | 40% | 40 |
काउंसलिंग और COP के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट
एग्जाम पास करने के बाद, आपको वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) की आवश्यकता होगी। स्टेट बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित इन दस्तावेजों की जरूरत पडेगी। यहां देखें पूरी लिस्ट।
- AIBE 20 एडमिट कार्ड: एग्जाम के दौरान उपयोग किया गया एडमिट कार्ड।
- AIBE स्कोर कार्ड: ऑनलाइन डाउनलोड किया गया एग्जाम रिजल्ट।
- LLB डिग्री / प्रोविजनल सर्टिफिकेट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री।
- LLB मार्कशीट: सभी सेमेस्टर/वर्षों की मार्कशीट।
- स्टेट बार काउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट: आपके संबंधित राज्य के बार काउंसिल द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र (ID Proof): आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी।
- पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही में खींची गई रंगीन तस्वीरें।
AIBE 20 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
एग्जाम AIBE 20 का रिजल्ट चेक करने के लिए आप यहां बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- 'AIBE 20 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/DOB फील करें।
- कैंडिडेट डैशबोर्ड में, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- फिर, रिजल्ट की PDF को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation