CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 की तैयारी कर रहे सभी छात्रों और स्कूलों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण रिमाइंडर नोटिस जारी किया है। साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को दिए गए टाइम के अंदर ही प्रैक्टिकल एग्जाम को खत्म कराना होंगा। साथ ही, अंकों को पोर्टल पर अपलोड करना होंगा।
CBSE प्रैक्टिकल एग्जाम 2026: बोर्ड का सख्त निर्देश
CBSE ने अपने ऑफिशियल नोटिस में स्कूलों को प्रैक्टिकल एग्जाम और प्रोजेक्ट वर्क के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होने चाहिए। बोर्ड ने छात्रों के लिए माक्स को अपलोड करने के टाइम को भी निर्धारित किया है। ऐसा इसलिए करा गया है क्योंकि एक बार पोर्टल बंद होने के बाद मार्क्स में सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल
बोर्ड ने सामान्य और विंटर-बाउंड दोनों तरह के स्कूलों के लिए डेट्स स्पष्ट कर दी हैं। आइए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालते है।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने की डेट | 1 जनवरी 2026 से |
| प्रैक्टिकल एग्जाम खत्म होने की लास्ट डेट | 14 फरवरी 2026 तक |
| अंक अपलोड करने की लास्ट डेट | परीक्षा के साथ-साथ (दैनिक आधार पर) |
| थ्योरी एग्जाम शुरू होने की डेट | 15 फरवरी 2026 से |
स्कूलों और छात्रों के लिए मुख्य गाइडलाइंस
CBSE ने सुचारू रूप से एग्जाम संपन्न कराने के लिए कुछ कड़े नियम बनाए हैं।
- बाहरी परीक्षकों की उपस्थिति
कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए बोर्ड द्वारा नियुक्त 'एक्सटर्नल एग्जामिनर' का होना अनिवार्य है। बिना बाहरी परीक्षक के ली गई परीक्षा मान्य नहीं होगी।
- ग्रुप फोटोग्राफ और जियो-टैगिंग
एग्जाम के दौरान प्रत्येक बैच की एक ग्रुप फोटो ली जाएगी। इस फोटो में छात्र, इंटरनल एग्जामिनर और एक्सटर्नल एग्जामिनर का होना जरूरी है। फोटो में लैब की लोकेशन स्पष्ट होनी चाहिए।
- अनुपस्थित छात्रों के लिए नियम
यदि कोई छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा के दिन बीमार या अनुपस्थित रहता है, तो स्कूल को उसे दोबारा मौका देना होगा, लेकिन यह सब तय समय सीमा (14 फरवरी) के भीतर ही होना चाहिए।
- इंटरनल असेसमेंट (कक्षा 10वीं)
10वीं कक्षा के लिए अधिकांश विषयों का मूल्यांकन आंतरिक होगा, जिसमें प्रोजेक्ट वर्क, पोर्टफोलियो और समय-समय पर होने वाले पीरियोडिक टेस्ट के अंक शामिल होंगे।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation